Pushpa The Rule: ये है ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के ब्लू साड़ी लुक के पीछे की असली कहानी

You are currently viewing Pushpa The Rule: ये है ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के ब्लू साड़ी लुक के पीछे की असली कहानी

अल्लू अर्जुन के करोड़ों प्रशंसक “पुष्पा 2” फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे है अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन से पहले “पुष्पा 2” मूवी का पोस्टर और टीज़र रिलीज़ करके करोड़ों प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया।

फिल्म के ट्रेलर में कुछ ऐसा देखने को मिला कि अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों की आँखे खुली की खुली रह गई। फिल्म के ट्रेलर में आपने अल्लू अर्जुन का साड़ी वाला लुक देखा होगा।

साड़ी के साथ माथे पर बड़ी सी बिंदी और गले में मुंड की जगह नींबू की माला देख, लोग सिहर उठे। प्रशंसकों के दिमाग में यही प्रश्न उठ रहा है कि इस साड़ी वाले लुक के पीछे आखिर क्या राज़ है।

चलिए इस आर्टिकल में हम आपको अल्लू अर्जुन के इस लुक के बारे जानकारी देने का प्रयास करते है। इस पोस्ट को अल्लू अर्जुन के सभी प्रशंसकों तक शेयर अवश्य करें।

आखिर क्या है अल्लू अर्जुन के लुक की सच्चाई? 

पुष्पा 2 मूवी में अल्लू अर्जुन का यह साड़ी वाला लुक देख कर लोग यह पूंछने लगे कि क्या अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में काली माँ का रूप धारण किया है या इसके पीछे की कहानी है क्या आखिर।

कई प्रशंसक अल्लू अर्जुन के इस लुक को खौफनाक बता रहे है वहीं काफी लोग इस लुक पसंद कर रहे है। चलिए अल्लू के इस लुक का राज़ खोलने का प्रयास करते है।

गंगम्मा तल्ली जतारा से जुड़े हैं तार

चलिए दोस्तों “पुष्पा 2” मूवी में अल्लू अर्जुन के इस लुक के पीछे के राज़ को जानते है। कुछ लोगों का कहना है कि ये लुक ऐसा लग रहा है, जैसे तिरुपति के लोकप्रिय लोक अनुष्ठान गंगम्मा तल्ली जतारा में भाग लेने के लिए, उन्हें एक महिला के रूप में तैयार किया जा रहा है। आपको बता दें कि यह त्योहार हर साल मई के आसपास एक हफ्ते के लिए मनाया जाता है।

शूट हुआ भारी एक्शन सीन

एक बड़े न्यूज़ चैनल इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्योहार के आखिरी दिन के दौरान, पुरुष, महिलाओं के रूप में तैयार होते हैं और गंगम्मा के रूप में दिखाई देते हैं।

जो बुराइयों को नष्ट करने के लिए जाने जाते हैं। यह भी बताया जा रहा है कि पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने इस त्योहार को एक भारी एक्शन सीक्वेंस विकसित करने के लिए एक बैकग्राउंड के रूप में लिया है, जो लोगों को रोमांचित कर देगा।

रिलीज डेट का नहीं हुआ है ऐलान

अल्लू अर्जुन के करोड़ों प्रशंसक पुष्पा 2 मूवी को लेकर काफी उत्साहित है लेकिन आप लोगों को बता दें कि फिल्म को देखने के लिए प्रशंसकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

पुष्पा 2 फिल्म 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी देखने को मिलेंगी।