Ruma Devi Biography in Hindi | रूमा देवी का जीवन परिचय

You are currently viewing Ruma Devi Biography in Hindi | रूमा देवी का जीवन परिचय
Ruma Devi

रूमा देवी की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, नारी शक्ति अवार्ड, पति, परिवार ( Ruma Devi Biography, Wiki, Bio, Age, Height, Nari Shakti Award, Husband, Family)

इस पोस्ट में हम राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित राजस्थान के बाड़मेर जिले की रहने वाली श्रीमती डॉ रूमा देवी की जीवनी के बारे में जानकारी देंगे। रूमा देवी एक हस्तकला कारीगर और फैशन डिज़ाइनर है। रूमा देवी के समूह के साथ 22 हजार से भी ज्यादा महिलाये काम कर रही है और देश और दुनिया के अलग अलग कोने में अपनी कला को लोगो तक पंहुचा रही है। आज जिस मुकाम पर वो है यहाँ पहुंचने के लिए उनका जीवन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा।

हम आपको Ruma Devi Biography in Hindi, Wiki, Age, Husband, Nari Shakti Award  के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे और डॉ रूम देवी के संघर्ष की पूरी कहानी बताएँगे ताकि उनसे हम कुछ प्रेरणा ले सके।

Ruma Devi Wiki / Bio

Ruma Devi
Full NameSmt. Dr. Ruma Devi
Nick NameRuma Devi
Age32 years (2021)
ProfessionFashion Designer
AchievementNari Shakti Awardee ( 2018 )

शुरुआती संगर्ष और करियर

Ruma Devi

रूमा देवी का जन्म साल 1988 में राजस्थान के बाड़मेर जिले के एक छोटे से गाँव रावसर में हुआ था। वो जब 4 साल की थी तभी उनकी माँ इस दुनिया से चली गयी। रुमा देवी ने 8 वीं कक्षा तक ही पढाई की और उसके बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया।

बहुत ही कम उम्र में ही रुमा देवी ने घर की जिम्मेदारियों को संभल लिया था। वो अपनी दादी के साथ बैठ कर कसीदाकारी का काम सीखती थी। मात्र 17 साल की उम्र में ही रूम देवी की शादी हो गयी और शादी के 2 साल बाद उनको पहला बच्चा हुआ था। बच्चे को साँस की बीमारी थी लेकिन गरीबी के कारण रूम देवी बच्चे का इलाज नहीं करवा पाई और उसकी मृत्यु हो गयी।

बच्चे को खोने के बाद रुमा देवी पूरी तरह से टूट गयी और उस्ताद रहने लगी। उन्होंने सोचा कि कोई काम नहीं होने के कारण उनको खराब खराब विचार आते है इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वो कोई काम करने लग जाए ताकि ये सब सोचने का समय ही नाम मिले और वो पैसे भी कमा सके

उनके पास कोई डिग्री नहीं है ज्यादा पढ़ी लिखी भी नहीं है उनको कोई काम नहीं देगा और उनको केवल दिहाड़ी मजदूरी का ही काम मिल सकता है। फिर उनको विचार आया कि बचपन में उन्होंने अपनी दादी से कढ़ाई का काम सीखा था और यही काम करना उन्होंने शुरू कर दिया।

रूमा देवी के पास सिलाई की मशीन नहीं थी तो काम करने में दिक्कत हो रही थी फिर उन्होंने आस पड़ोस की महिलाओ बात की और अपना एक समूह बनाया।सभी ने मिलकर 100 – 100 रुपये इकठ्ठा किये और एक मशीन खरीदी।

उनके समूह में 10 महिलाये थी लेकिन उनके पास काम इतना ज्यादा नहीं था इसलिए वो काम की तलाश करने लगे| उन्होंने बैग बनाये और उनको बेचना शुरू किया , इसकी वजह से उनको परिवार की तरफ से ताने भी सुनने को मिलते थे लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और डटी रही।

ग्रामीण विकास चेतना संस्थान से जुड़ी

रुमा देवी अपने समूह के साथ मिलकर प्रोडक्ट बना रही थी लेकिन वो अपने अपने ज्यादा प्रोडक्ट बेच नहीं पा रहे थे। फिर उनको ग्रामीण विकास चेतना संसथान के बारे में पता चला जो महिलाओ के शशक्तिकरण के लिए काम कर रही और महिलाओ को रोज़गार के अवसर देने की कोशिश कर रही है।

रुमा देवी और उनके समूह की कुछ महिलाए मिलकर इस संस्थान के पास गए | इस संस्था के संस्थापक विक्रम सिंह ने इनकी तारीफ की और इनको काम भी दिया।

और महिलाओ को काम देने का विचार

Ruma Devi

रूमा देवी को विचार आया की उनको और भी महिलाओ को अपने साथ जोड़ना चाहिए जो काम तो करना चाहती है लेकिन उनके पास काम नहीं है। वो अपने समूह के साथ अलग अलग गावों में गयी महिलाओ और उनके परिवार से बात की।

उन्होंने कई महिलाओ को अपने साथ जोड़ा और उनको घर बैठे काम दिलाने का वादा किया। आज के समय में उनके साथ 22000 से भी महिलाये जुडी हुई है और अपने हुनर से अपना परिवार चला रही है।

Exhibition और Fashion Show

Ruma Devi

रुमा देवी के समूह के साथ बहुत सी महिलाये जुड़ चुकी थी और ज्यादा मात्रा में प्रोडक्ट बनने लगे। फिर उन्होंने अपने प्रोडक्ट की बिक्री को बढ़ने के लिए एक्सहिबिशन करने के विचार किया। उन्होंने पहली बार दिल्ली में एक एक्सहिबिशन में हिस्सा लिया और वहाँ उनके प्रोडक्ट को लोगो के द्वारा खूब पसंद भी किया गया और बिक्री भी हुई।

उन्होंने राजस्थान हैरिटेज वीक में हुए फैशन शो में भी हिस्सा लिया और इस फैशन शो में बड़े बड़े डिज़ाइनर ने इनके प्रोडक्ट की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने देश के अलग राज्य में फैशन शो किये और डिज़ाइनर ऑफ़ द ईयर का ख़िताब भी जीता।

पुरुस्कार और सम्मान

Ruma Devi
  1. 2018 में डॉ रुमा देवी को राष्ट्रपति के द्वारा नारी शक्ति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया
  2. 2019 में रुमा जी को ‘ टी एफ आई डिज़ाइनर ‘ का ख़िताब मिला
  3. साल 2019 में उनको “कौन बनेगा करोड़ पति” शो में एक विशेष अथिति के तौर पर आमंत्रित किया गया
  4. हस्तकला को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका सरकार के द्वारा रूम देवी को शिल्पा अभिमन्यु पुरस्कार से सम्मानित किया गया
  5. अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के द्वारा उनको वार्षिक उत्सव में एक स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किया गया

Family

Marital StatusMarried
Husband Not Known
Father Not Known
MotherNot Known
Son1
DaughterNot Known
Ruma Devi
Ruma devi with husband
Ruma Devi
Ruma Devi with her son

Personal Information

जन्म दिनांक ( DOB )1988
जन्म स्थान ( Birth Place )बाड़मेर, राजस्थान
वर्तमान निवास ( Current Place )बाड़मेर, राजस्थान
धर्म ( Religion )हिन्दू
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय
विद्यालय ( School )ज्ञात नहीं
महाविद्यालय ( college ) नहीं
शिक्षा ( Education )8वीं कक्षा तक
राशि ( Zodiac sign )ज्ञात नहीं
Net worthज्ञात नहीं


अंतिम शब्द

इस पोस्ट में हमने आपको Ruma Devi Biography in Hindi, Wiki, Age, Husband, Nari Shakti Award  के बारे में जानकारी दी , हमे उम्मीद है की रूमा देवी की ये जीवनी आपको कुछ प्रेरणा जरूर दे ताकि आप भी अपने होसलो और आत्मविश्वास के दम पर अपनी मंज़िल को हासिल कर सके।

आपके लिए कुछ और लेख

>> बायजु रवींद्रन की सफलता की कहानी पढ़े

>> अपनी आवाज से लाखो लोगो को मोटीवेट करने वाले महेंद्र दोगने की कहानी पढ़े