इस पोस्ट में हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ के जीवन परिचय से जुडी जानकारी देंगे | दिनेश लाल यादव एक भोजपुरी अभिनेता, मॉडल और बेहतरीन गायक भी है| दिनेश लाल भोजपुरी फिल्मो में कॉमेडी , एक्शन और इमोशनल किरदार निभाकर दर्शको का मनोरंजन करते है | भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार बनने तक का यह सफर निरहुआ के लिए कितना चुनौती पूर्ण रहा, पूरी कहानी जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े |
हम आपको Dinesh lal Yadav ( Nirahua ) Biography in Hindi, Height, Age, Wife, Wiki, Family इन सभी के बार में विस्तार से जानकारी देंगे और साथ ही निरहुआ के जीवन से जुड़े कुछ फैक्ट बताएँगे जिनके बारे में शायद आपने नहीं सुना हो |
Dinesh lal Yadav Wiki
Table of Contents
Full Name ( पूरा नाम ) | दिनेश लाल यादव |
Nick Name ( निक नाम ) | निरहुआ |
Age ( आयु ) | 42 वर्ष (2021) |
Profession ( व्यवसाय ) | भोजपुरी अभिनेता और गायक |
Famous for ( प्रसिद्धि ) | भोजपुरी फिल्मो से |
दिनेश लाल यादव का फिल्मी का करियर

दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले में एक किसान परिवार में हुआ था | निरहुआ का परिवार संगीत से जुड़ा हुआ था , कोलकत्ता से अपनी पढाई पूरी करने के बाद निरहुआ ने भी भोजपुरी गानो में अपना करियर बनाने का फैसला किया |
दिनेश लाल यादव के चाचा के लड़के विजय लाल यादव एक जाने माने भोजपुरी गायक है | निरहुआ ने अपने गाने की इच्छा को विजय लाल यादव के साथ शेयर किया | उन्होंने भी दिनेश लाल यादव को प्रोत्साहित किया |
निरहुआ ने अपने आस पास होने वाले छोटे मोठे शादी विवाह और अन्य कार्यकर्मो में गाना शुरू कर दिया | उन्होंने 2001 में किसी कंपनी के लिए मलाई खाये बुढ़वा रिलीज़ की जो लोगो पसंद भी आई |
2003 में निरहुआ ने एक एल्बम रिकॉर्ड किया ‘ निरहुआ सटल रहा ‘ टी सीरीज के साथ मिलकर रिलीज़ किया | इस म्यूजिक एल्बम ने रातो रात निरहुआ की ज़िन्दगी बदल दी| इस एल्बम के म्यूजिक वीडियो में भी उन्होंने ही काम किया |
इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक सुपर हिट गाने गए और ऊंचाइयों को छूते गए | निरहुआ को 2006 में भोजपुरी फिल्म चलत मुसाफिर मोह लियो रे से एक्टिंग में डेब्यू किया था, इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था |
2008 में आई फिल्म निरहुआ रिक्शावाला उनका जीवन ही बदल दिया, रातो रात उनको भोजपुरी फिल्मो का स्टार बना दिया| फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए , उनको लोग निरहुआ के नाम से ही जानने लगे |
इसके बाद उन्होंने पटना से पाकिस्तान, राजा बाबू , जिगर वाला , गुलामी , निरहुआ हिंदुस्तानी , जय वीरू , निरहुआ सटल रहे जैसी कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया और दर्शको का खूब मनोरंजन किया |
राजनीती में करियर

उत्तरप्रदेश और बिहार में दिनेश लाल यादव को लोग खूब प्यार करते है , इसी कारण से उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा| उन्होंने साल 2019 में मोदी का समर्थन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली |
2019 में हुए लोकसभा चुनाव में निरहुआ ने आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव भी लड़ा | उनको चुनवा में हार का सामना करना पड़ा |
Personal Information ( व्यक्तिगत जानकारी )
जन्म दिनांक ( DOB ) | 2 फरवरी 1979 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | गाजीपुर, उत्तरप्रदेश |
गृह नगर ( Home town ) | गाजीपुर, उत्तरप्रदेश |
वर्तमान निवास ( Current Place ) | मुंबई ,महाराष्ट्र |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू |
जाति ( Caste ) | यादव |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
विद्यालय ( School ) | ज्ञात नहीं |
महाविद्यालय ( college ) | ज्ञात नहीं |
शिक्षा ( Education ) | ग्रेजुएशन |
राशि ( Zodiac sign ) | कुंभ राशि |
Net worth | 5-8 करोड़ |
Dinesh lal Yadav Family ( दिनेश लाल यादव का परिवार )
दिनेश लाल यादव एक किसान परिवार से है | उनके पिता का नाम कुमार यादव है और उनकी माँ का नाम चंद्र ज्योति यादव है | दिनेश लाल यादव के विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव दो छोटे भाई है | उनकी तीन बहने भी है जिनका नाम ललिता यादव , सुशीला यादव और आशा यादव है |
Father | Kumar Yadav |
Mother | Chandra Jyoti Yadav |
Brothers | Vijay lal Yadav Pravesh lal Yadav |
Sisters | Lalita Yadav Sushila Yadav Asha Yadav |

Dinesh lal Yadav wife
भोजपुरी फिल्मो में कदम रखने से पहले ही दिनेश लाल यादव की शादी मंशा यादव के साथ हो गयी थी | उनकी पत्नी कभी कभी कैमरे के सामने दिखाई नहीं देती, इसी लिए ज्यादातर लोगो को ये भी पता नहीं है की दिनेश लाल यादव की शादी किस्से हुई | वो ज्यादातर आम्रपाली जी के साथ फोटो में दिखाई देते है और लोग यह समझते है कि आम्रपाली ही उनकी पत्नी है | दिनेश लाल यादव के एक बेटी और दो बेटे भी है |
Marital Status | Married |
Girlfriend | Not Known |
wife | Mansha Devi |
Sons | Aditya Yadav Amit Yadav |
Daughter | Aditi |

Physical Stats
Height | सेंटीमीटर में- 168 मीटर में-1.68 इंच में- 5’6″ |
Weight | किलो में- 65 पाउंड में- 143 |
Hair color | काला |
Eye color | काला |
Favorite Things ( पसंदीदा चीज़े )

पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन , सीशांत सिंह राजपूत |
पसंदीदा अभिनेत्री | आम्रपाली दुबे |
पसंदीदा गायक | मनोज तिवारी |
पसंदीदा खेल | क्रिकेट |
पसंदीदा व्यंजन | लिट्ठी चौखा |
हॉबी | घूमना , गाने सुनना |
दिनेश लाल यादव से जुड़े Fact
- दिनेश लाल यादव का जन्म उत्तरप्रदेश में एक किसान परिवार में हुआ |
- दिनेश लाल का परिवार लम्बे समय से गायकी से जुड़ा हुआ है |
- उन्होंने आम्रपाली दुबे के साथ लगातार 25 से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया |
- एक साल में पांच सुपर हिट फिल्मे देने का रिकॉर्ड इनके नाम है |
- उन्होंने साल 2012 में हुए बिग बॉस के सीजन 6 में भी हिस्सा लिया था |
- निरहुआ हिंदुस्तानी फिल्म की सफलता के लिए उनको बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला
- भोजपुरी की गंगा देवी फिल्म में उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम किया
- दिनेश लाल यादव को 2016 में उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा भारती सम्मान पुरुस्कार से नवाजा गया |
Social Media Accounts
visit | |
visit | |
visit | |
YouTube | visit |
इस पोस्ट में हमने आपको भोजपुरी फिल्मो के जाने माने अभिनेता Dinesh lal Yadav ( Nirahua ) Biography in Hindi, Height, Age, Wife, Wiki, Family से जुडी जानकारी शेयर की , उम्मीद है कि निरहुआ के जीवन से जुडी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी |
ये भी देखे
- रानी चटर्जी का जीवन परिचय
- खेसारी लाल यादव का जीवन परिचय
- प्रदीप पांडे ( चिंटू ) का जीवन परिचय
- अक्षरा सिंह का जीवन परिचय