इस पोस्ट में हम आपको भारतीय बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी देंगे। पृथ्वी शॉ एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर बहुत कम समय में क्रिकेट में अपना नाम किया है। पृथ्वी शॉ सबसे कम उम्र में अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी है। मेहनती खिलाड़ी पृथ्वी ने क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किये और लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रहे है।
हम आपको Prithvi Shaw Biography in Hindi, Wiki, Biodata, Family, Girlfriend, Net worth इन सभी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे और साथ ही पृथ्वी शॉ से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट बताएँगे जिनके बारे में शायद आपने नहीं सुना हो।
Prithvi Shaw Biodata in Hindi
Table of Contents
Full Name ( पूरा नाम ) | पृथ्वी पंकज शॉ |
Nick Name ( निक नाम ) | पृथ्वी |
Age ( आयु ) | 21 वर्ष (2021) |
Profession ( व्यवसाय ) | क्रिकेट खिलाड़ी |
Famous for ( प्रसिद्धि ) | बल्लेबाज़ी |
पृथ्वी शॉ का क्रिकेट करियर
पृथ्वी शॉ का जन्म 9 नवंबर 1999 को विरार महाराष्ट्र में हुआ था। पृथ्वी ने अपनी शुरुआती पढाई ए वी एस विद्यामंदिर स्कूल, विरार से की और फिर आगे की पढाई रिजवी स्प्रिंगफ़ील्ड हाई स्कूल मुंबई से की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई रिज़वी महाविद्यालय कला, विज्ञान और वाणिज्यिक, मुंबई से की।
पृथ्वी शॉ ने मात्र 3 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। जब वो 4 साल के थे तब उनकी माँ इस दुनिया से चली गयी। पृथ्वी बहुत उदास रहने लगे, उनका पढाई में भी बिल्कुल मन नहीं लगता था। अपने इस अकेलेपन को दूर करने के लिए वो घंटो क्रिकेट खेलते थे।
पृथ्वी शॉ के पिता ने पृथ्वी के क्रिकेट के प्रति जूनून और प्रतिभा को देखते हुए उनका करियर क्रिकेट में बनाने की थान ली। इसके लिए उन्होंने अपना व्यापार तक छोड़ दिया। पृथ्वी के पिता उनके साथ में मैदान में अभ्यास करने में मदद करते। फिर पृथ्वी के पिता ने उनका दाखिला विरार की एक क्रिकेट अकादमी में कराया।
पृथ्वी शॉ मुंबई के मिडिल इनकम ग्रुप क्रिकेट क्लब का हिस्सा बने। जहां उन्होंने क्रिकेट की कई बारीकियाँ सीखी। पृथ्वी ने साल 2013 में स्कूल के लिए क्रिकेट खेलते हुए 330 गेंदों पर स्कूल क्रिकेट में सर्वाधिक 546 रन बनाये। तब पृथ्वी की खूब तारीफ हुई और उन्होंने सुर्खियां भी बटोरी। फिर उनको विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए मुंबई अंडर 16 टीम का कप्तान बनाया गया।
पृथ्वी शॉ ने सबसे काम उम्र में दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। पृथ्वी शॉ ने 17 साल की आयु में इंडिया रेड की टीम के लिए बल्लेबाज़ी करते हुए अपने डेब्यू मैच में 154 रन बनाये।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

2018 में पृथ्वी शॉ ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी जगह बनाई लेकिन उस समय उनको प्रदर्शन दिखने का मौका नहीं मिला। फिर इसी वर्ष सितम्बर महीने में उनको वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए चुना गया। उन्होंने 8 अक्टूबर 2018 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही उन्होंने शतक बना कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया। वो डेब्यू टेस्ट मैच में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। फरवरी 2020 में पृथ्वी शॉ ने एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नूज़ीलैण्ड के खिलाफ डेब्यू किया।
पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर

पृथ्वी शॉ के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उनको 2018 आईपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 1.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। पृथ्वी शॉ आईपीएल में सलामी बल्लेबाज़ी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और अपने पहले आईपीएल मैच में उन्होंने 10 गेंदों में 22 रन बनाये। 27 अप्रैल 2018 के कोलकत्ता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी संजू सैमसन के साथ अर्धशतक लगाने वाले सबसे खिलाड़ी की सूचि में शामिल हुए।
Personal Information ( व्यक्तिगत जानकारी )
जन्म दिनांक ( DOB ) | 9 नवंबर 1999 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | विरार, महाराष्ट्र |
गृह नगर ( Home town ) | गया, बिहार |
वर्तमान निवास ( Current Place ) | मुंबई, महाराष्ट्र |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू |
जाति ( Caste ) | बनिया |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
विद्यालय ( School ) | ए वी एस विद्यामंदिर स्कूल, विरार रिजवी स्प्रिंगफ़ील्ड हाई स्कूल मुंबई |
महाविद्यालय ( college ) | रिज़वी महाविद्यालय कला, विज्ञान और वाणिज्यिक, मुंबई |
शिक्षा ( Education ) | स्नातक |
राशि ( Zodiac sign ) | वृश्चिक राशि |
Net worth | 20 से 25 करोड़ |
Prithvi Shaw Family ( पृथ्वी शॉ का परिवार )
पृथ्वी शॉ के परिवार में उनके पिता के आलावा और किसी के बारे में जानकारी मौजूद नहीं है। पृथ्वी जब 4 वर्ष के थे तभी उनकी माँ का देहांत हो गया था।

Father ( पिता ) | पंकज शॉ |
Mother ( माता ) | ज्ञात नहीं |
Brother ( भाई ) | ज्ञात नहीं |
Sister ( बहन ) | ज्ञात नहीं |
Prithvi Shaw Girlfriend ( पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड )
पृथ्वी अभी बहुत युवा है और वो केवल अपने करियर पर ध्यान दे रहे है। उनका अभी एक ही मकसद है क्रिकेट को बारीकी से सीखते रहना और अपने देश को जीताने के लिए हर संभव प्रयास करना।
Marital Status ( वैवाहिक स्थिति ) | अविवाहित |
Girlfriend ( गर्लफ्रेंड ) | ज्ञात नहीं |
Wife ( पत्नी ) | कोई नहीं |
Children ( बच्चे ) | कोई नहीं |
Physical Stats ( शारीरिक आंकड़े )
लम्बाई | सेंटीमीटर में- 168 मीटर में-1.68 इंच में- 5’6″ |
वज़न | किलो में- 62 पाउंड में- 136 |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
Favorite Things ( पसंदीदा चीज़े )
पसंदीदा खेल | क्रिकेट, फुटबॉल |
पसंदीदा खिलाडी | सचिन तेंदुलकर |
पसंदीदा अभिनेता | ऋतिक रोशन |
पसंदीदा अभिनेत्री | दीपिका पादुकोण आलिया भट्ट |
होब्बी | गाने सुनना, घूमना |
पृथ्वी शॉ से जुड़े फैक्ट
- पृथ्वी छठे भारतीय क्रिकेटर है जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में प्लेयर ऑफ़ मैच का ख़िताब अपने नाम किया
- बियोंड आल बाउंडरीज़ क्रिकेट डॉक्यूमेंट्री में पृथ्वी शॉ के जीवन के बारे में जानकारी दी गयी है
- पृथ्वी के पिता उनको अभ्यास कराने के लिए विरार से मुंबई लाते थे इस दौरान वो मोटरसाइकिल पर लगभग 70 किलोमीटर की यात्रा तय करते थे
- 2011 में पृथ्वी शॉ का चुनाव पोली उमरीगर 11 के लिए हुआ था
- पृथ्वी सोशल मीडिया पर भी सक्रीय रहते है और अपने निजी जीवन की तस्वीरें साझा करते है
पृथ्वी शॉ के सोशल मीडिया अकाउंट
इंस्टाग्राम अकाउंट | विजिट करे |
फेसबुक अकाउंट | विजिट करे |
ट्विटर अकाउंट | विजिट करे |
यूट्यूब चैनल | विजिट करे |
इस लेख में हमने पृथ्वी शॉ के जीवन परिचय से जुड़ी विस्तार जानकारी दी। उम्मीद करते है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी, इस पोस्ट से सम्बंधित अगर आपको कोई जानकारी है जो हमने शेयर नहीं की तो आप नीचे कमेंट में बता सकते है।
ये भी देखे
- ऋषभ पंत का जीवन परिचय
- ईशान किशन का जीवन परिचय
- अर्जुन तेंदुलकर का जीवन परिचय
- रजत पाटीदार का जीवन परिचय
- शार्दुल ठाकुर का जीवन परिचय