शाहीर शेख की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, पत्नी, गर्लफ्रेंड, परिवार ( Shaheer Sheikh Biography, Wiki, Bio, Age, Height, Wife, Girlfriend, Family)
इस पोस्ट में आपको मशहूर टीवी अभिनेता शाहीर शेख के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी दी गयी है। शाहीर शेख एक अभिनेता और मॉडल है जो कई हिंदी टीवी सीरियल में अपने किरदार से लोगों के दिलों में जगह बना चुके है। मॉडलिंग से अपने करीयर की शुरुआत करने वाले शहीर शेख टीवी सीरियल के अलावा हिंदी और इंडोनेशिया की फिल्मों में भी काम कर चुके है।
शाहीर शेख झाँसी की रानी, कसौटी ज़िन्दगी की, महाभारत, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी जैसे कई पॉपुलर हिंदी टीवी सीरियल में किरदार निभा चुके है। आज के समय में वो टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा बन चुके है जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता है।
Shaheer Sheikh Biodata in Hindi ( शाहीर शेख का बायोडाटा)
Full Name ( पूरा नाम ) | शाहीर शेख |
Nick Name ( निक नाम ) | शाहीर |
Age ( आयु ) | 37 वर्ष (2021) |
Profession ( व्यवसाय ) | एक्टर, मॉडल |
Famous for ( प्रसिद्धि ) | बेहतरीन एक्टिंग |
ये भी पढ़े – बिग बॉस सीजन 14 की विजेता रुबीना दिलैक का जीवन परिचय
Shaheer Sheikh Career (शाहीर शेख का करियर)
शाहीर शेख का जन्म 26 मार्च 1984 को भदरवाह, जम्मू कश्मीर में हुआ था। शाहीर ने अपनी स्कूली पढ़ाई हरी सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल जम्मू से पूरी की और सके बाद उन्होंने बेचलर ऑफ़ लॉ में ग्रेजुएशन करने के लिए न्यू लॉ कॉलज, भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय पुणे में दाखिला लिया।
अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद शाहीर शेख ने कुछ समय के लिए एक लॉ फर्म के लिए काम किया और उसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने फोटोग्राफी सीखी और मॉडलिंग करना भी शुरू कर दिया।
साल 2009 में शाहीर शेख को क्या मस्त है लाइफ टीवी सीरियल में वीर मेहरा का किरदार निभाने का ऑफर मिला और यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। उसके बाद शाहीर ने झाँसी की रानी सीरियल में नाना साहिब का किरदार भी निभाया।
साल 2011 में शाहीर शेख को नव्या…..नए धड़कन नए सवाल सीरियल में काम करने का ऑफर मिला जिसके बाद उनको बहुत बड़ा एक्सपोज़र मिला। शाहीर ने डिज्नी चैनल के बेस्ट ऑफ़ लक निक्की सीजन 1 में और स्टार प्लस के तेरी मेरी लव स्टोरीज काम किया। उन्होंने इंडोनेशिया की कई फिल्मों में भी काम किया है जिसके करना उनको वहाँ पर भी प्रशंसकों का खूब प्यार मिला।
साल 2015 में शाहीर शेख ने प्रसिद्द टीवी रियलिटी शो एशिया गोट टैलेंट को भी होस्ट किया और 2016 में उन्होंने वापस भारतीय टीवी सीरियल में सोनी टीवी के कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल के साथ वापस की। इसके साथ ही वो इंडोनेशियाई सिनेमा से लगातार जुड़े रहे। 2021 में वो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल के सीजन 3 में काम कर रहे है।
ये भी पढ़े – दिव्यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय
Personal Information ( व्यक्तिगत जानकारी )
जन्म दिनांक ( DOB ) | 26 मार्च 1984 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | भदेरवाह, जम्मू-कश्मीर |
गृह नगर ( Home town ) | भदेरवाह, जम्मू-कश्मीर |
वर्तमान निवास ( Current Place ) | मुंबई, महाराष्ट्र |
धर्म ( Religion ) | इस्लाम |
जाति ( Caste ) | ज्ञात नहीं |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
विद्यालय ( School ) | हरी सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल, जम्मू |
महाविद्यालय ( college ) | न्यू लॉ कॉलेज |
शिक्षा ( Education ) | स्नातक ( वकालत ) |
राशि ( Zodiac sign ) | मेष राशि |
Shaheer Sheikh Family ( शाहीर शेख का परिवार )
शाहीर शेख एक माध्यम वर्गीय परिवार से है उनके परिवार में माता पिता और दो बहने भी है। उनका परिवार हमेशा उनको उनके पैशन को फॉलो करने के लिए प्रेरित करता रहा और हर काम में उनका साथ दिया। शाहीर के इस मुकाम पर पहुँचने के बाद आज उनके माता-पिता और दोनों बहने बहुत खुश है और हमेशा उनको आगे बढ़ते देखने की कामना करते है।
Father ( पिता ) | शाहनवाज़ शेख |
Mother ( माता ) | दिलशाद शेख |
Brother ( भाई ) | मौजूद नहीं |
Sister ( बहन ) | अलीफा शेख फराह शेख |
ये भी पढ़े – अंजुम फकीह का जीवन परिचय
Shaheer Sheikh Wife ( शाहीर शेख की पत्नी )
शाहीर शेख 2014 में इंडोनेशिया की गायिका आयु टिंग टिंग को डेट करते हुए सुर्ख़ियों में आये लेकिन दो साल बाद 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया। फिर बाद में शाहीर की कुछ रंग प्यार के ऐसे भी सीरियल में उनका साथ देने वाली अभिनेत्री एरिका फर्नांडेस के साथ उनके रिलेशनशिप की अपवाह फैली। बाद में शहीर ने बालाजी टेलीफिल्म कंपनी की वाईस प्रेजिडेंट रुचिका कपूर को दो साल तक डेट किया और उसके बाद 27 नवंबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
Marital Status ( वैवाहिक स्थिति ) | विवाहित |
Girlfriend ( गर्लफ्रेंड ) | कोई नहीं |
Wife ( पत्नी ) | रुचिका कपूर |
Children ( बच्चे ) | मौजूद नहीं |
ये भी पढ़े – माहिरा शर्मा का जीवन परिचय
Physical Appearance
लम्बाई | सेंटीमीटर में- 186 मीटर में-1.86 इंच में- 6’1″ |
वज़न | किलो में- 84 पाउंड में-185 |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
ये भी पढ़े –अभिनव शुक्ला का जीवन परिचय
Awards and Achievements ( पुरुष्कार और सम्मान )
- वर्ष 2011 में शाहीर को नव्या…नए धड़कन नए सवाल टीवी सीरियल के इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड और बिग टेलीविज़न अवार्ड मिला
- वर्ष 2014 में महाभारत सीरियल के लिए उनको इंडियन टेली अवार्ड्स और इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड के लिए नामित किया गया
- शाहीर शेख को 2016 में उनके सीरियल कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए एशियाई व्यूवर्स टेलीविज़न अवार्ड्स और गोल्ड अवार्ड के लिए नामित किया गया तथा वो एशिया विज़न अवार्डस के विजेता रहे.
- 2019 में शाहीर ये रिश्ते है प्यार के सीरियल के लिए गोल्ड अवार्ड्स बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी के विजेता रहे.
शाहीर शेख से जुड़े फैक्ट
- शाहीर शेख एक प्रोफेशनल डांसर और वकील है.
- शाहीर शेख धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करते
- वो कई म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए. 2021 में हीना खान के साथ उनके म्यूजिक वीडियो बारिश बन जाना ने खूब सुर्खियां बटोरी.
- शाहीर शेख एक फिटनेस फ्रीक है और वो फिटनेस से जुड़े कई ब्रांड के साथ काम कर रहे है
शाहीर शेख से सोशल मीडिया पर जुड़े
इस लेख में हमने शाहीर शेख के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी शेयर की उम्मीद है कि जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर शाहीर शेख से जुड़ी कोई भी जानकारी आपके पास है जो हमने शेयर नहीं की तो आप कमेंट बॉक्स में शेयर कर सकते है।