आज की इस पोस्ट में हम आपको ये है महोब्बतें टीवी सीरियल में इशिता के किरदार से सबको प्रभावित करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की बायोग्राफी के बारे में जानकारी देंगे | दिव्यांका एक भारतीय टीवी एक्ट्रेस और मॉडल है | दिव्यांका टीवी सीरियल के आलावा कई विज्ञापन और डांस रियलिटी शो कर चुकी है| उनका मध्यप्रदेश के भोपाल की गलियों से मुंबई पहुंचने का सफर प्रेरणादायक रहा |
हम आपको Divyanka Tripathi Biography in Hindi, Age, Husband, Wiki, Family सभी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे | साथ ही दिव्यांका से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट बताएँगे जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते हो |
ये भी पढ़े – करण पटेल का जीवन परिचय
Divyanka Tripathi Wiki / Bio
Table of Contents

Full Name | Divyanka Tripathi Dahiya |
Nick Name | Ishita, Divyanka |
Age | 36 years ( in 2021 ) |
Profession | Actress and model |
Famous for | Role of Ishita in Yeh Hein Mahhobatein serial |
Early Life & Career

दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हिन्दू ब्राह्मण परिवार में हुआ था | कार्मेल कान्वेंट स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ली और सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की |
दिव्यांका का बचपन से ही सेना में जाने का सपना था इसके लिए उन्होंने एन सी सी भी ज्वाइन की | उन्होंने भोपाल राइफल अकादमी में दाखिला लिया और वहाँ उन्होंने शूटिंग भी सीखी | वहाँ उनको राइफल शूटिंग में गोल्ड मैडल भी मिला था | उन्होंने नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ मौंटैनिंग से पर्वतारोहण का कोर्स भी किया |
दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत की भोपाल के आकाशवाणी में बतौर एक एंकर से | साल 2003 में पैंटीन की तरफ से ज़ी टीन क्वीन शो का आयोजन करवाया गया था इसमें दिव्यांका ने भी हिस्सा लिया और दिव्यांका ने मिस ब्यूटीफुल स्किन का ख़िताब अपने नाम किया |
इसके बाद दिव्यांका के करियर ने अलग मुड़ाव ले लिया , उन्होंने साल 2004 में इंडिया बेस्ट सिनेस्टार की खोज शो में भाग लिया और भोपाल जोन से शीर्ष 8 कंटेस्टेंट में जगह बनाई |
दिव्यांका ने एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की और इसके बाद उन्होंने ज़ी टीवी के शो ज़ी सिनेस्टार्स की खोज में काम किया | साल 2006 में उन्होंने ज़ी टीवी पर प्रसारित हुए पॉपुलर सीरियल ‘ बनु मैं तेरी दुल्हन’ में काम करने का मौका मिला |
यह सीरियल तीन साल तक चला और 2009 में ख़त्म हो गया इसके बाद दिव्यांका ने कॉमेडी सीरियल ‘ मिसेज़ एन्ड मिस्टर शर्मा इलाहबाद वाले ‘ में काम किया और यहाँ उनकी एक्टिंग को लोगो ने खूब पसंद किया |
साल 2013 में दिव्यांका को मिला एकता कपूर का सीरियल ‘ यह है महोब्बतें ‘ जिसमे इन्होने डॉ इशिता रमन भल्ला का किरदार निभाया | इशिता का किरदार लोगो को इतना पसंद आया कि कई लोग तो दिव्यांका को इशिता के नाम से ही पहचानते है |
ये भी पढ़े – शब्बीर अहलूवालिया का जीवन परिचय
दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार
दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार मध्यप्रदेश के भोपाल में रहता है उनके परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी है | दिव्यांका के पिता का नाम नरेंद्र त्रिपाठी है और माँ का नाम नीलम त्रिपाठी है | दिव्यांका की बहन प्रियंका त्रिपाठी उनसे बड़ी है और छोटा भाई ऐश्वर्य त्रिपाठी है जो कि एक पायलट है |
Father | Narendra Tripathi |
Mother | Neelam Tripathi |
Sister | Priyanka Tripathi |
Brother | Ashvary Tripathi |


दिव्यांका त्रिपाठी की अधूरी Love Story
साल 2006 में दिव्यांका ने सीरियल ‘ बनु मैं तेरी दुल्हन ‘ से टीवी में कदम रखा था उनके साथ मुख्य किरदार में थे एक्टर शरद मल्होत्रा | दिव्यांका और शरद इसी सीरियल के दौरान एक दूसरे को डेट करने लगे और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे |
दिव्यांका और शरद मल्होत्रा दोनों के जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा था लोग भी इस रिश्ते की तारीफ कर रहे थे | और यहाँ तक कि दोनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर शादी करने का फैसला भी कर लिया था लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था | 2015 में किसी कारन से 9 साल पुराना ये रिलेशनशिप एक जटके में टूट गया |
इस रिश्ते के टूटने से दिव्यांका पूरी तरह टूट चुकी थी और डिप्रेशन में रहने लगी | फिर कुछ समय बाद उन्होंने इसको स्वीकार किया और सब कुछ भूल कर आगे बढ़ी|
ये भी पढ़े – धीरज धूपर का जीवन परिचय
Divyanka Tripathi Husband
9 साल लम्बे रिलेशनशिप के टूटने के बाद दिव्यांका ने फैसला कर लिया था कि अब वो किसी के साथ लम्बे रिलेशनशिप में नहीं रहेगी और जल्द ही शादी कर लेगी |
2016 में ‘ ये है महोब्बतें ‘ सीरियल में काम करते हुए उनकी मुलाकात हुई विवेक दहिया से | दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और एक दूसरे के परिवार वालो से मिलकर शादी का फैसला कर लिया | दोनों 8 जुलाई 2016 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बांध गए |
Marital Status | Married |
Husband | Vivek Dahiya |
Son | NA |
Daughter | NA |

Personal Information | व्यक्तिगत जानकारी
जन्म दिनांक ( DOB ) | 14 दिसंबर 1984 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | भोपाल , मध्यप्रदेश |
गृह नगर ( Home town ) | भोपाल , मध्यप्रदेश |
वर्तमान निवास ( Current Place ) | मुंबई, भारत |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू |
जाति ( Caste ) | ब्राह्मण |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
विद्यालय ( School ) | कार्मेल कान्वेंट स्कूल, भोपाल |
महाविद्यालय ( college ) | सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज, भोपाल |
शिक्षा ( Education ) | ग्रेजुएशन |
राशि ( Zodiac sign ) | धनु |
Net worth | 2-5 मिलियन |
ये भी पढ़े – अभिनव शुक्ला का जीवन परिचय
Physical Stats | शारारिक माप

Height | सेंटीमीटर में- 165 मीटर में-1.65 इंच में- 5’5″ |
Weight | किलो में- 50 पाउंड में- 110 |
Figure | 36-30-34 |
Hair color | काला |
Eye color | काला |
Favorite Things | पसंदीदा चीज़े
पसंदीदा अभिनेता | अमिताभ बच्चन, सोनू सूद |
पसंदीदा अभिनेत्री | माधुरी दीक्षित |
पसंदीदा गायक | श्रेया घोषाल , जुबिन नौटियाल |
पसंदीदा खेल | राइफल शूटिंग |
पसंदीदा व्यंजन | राजमा चावल , दाल बाटी |
हॉबी | नाचना और गाने सुनना |
Divyanka से जुड़े Facts
- दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ नाच बलिये डांस रियलिटी शो में हिस्सा लिया और था इस शो के विजेता भी रहे थे |
- दिव्यांका शराब और धूम्रपान से हमेशा दुरी बनाये रखती है |
- दिव्यांका त्रिपाठी ने सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी के साथ घडी डिटर्जेंट का विज्ञापन किया
- ये है महोब्बतें सीरियल में उनकी एक्टिंग के लिए गोल्ड अवार्ड , इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड और भी कई अवार्ड अपनव नाम किये |
- दिव्यांका उनके स्कूल में होने वाले नाटक और डांस कम्पटीशन में भी भाग लेती थी |
- दिव्यांका एक एपिसोड का लगभग 1 लाख रुपये चार्ज लेती है |
- दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है|
Social Media Accounts
visit | |
visit | |
YouTube | visit |
इस पोस्ट में हमने आपको Divyanka Tripathi Biography in Hindi, Age, Husband, Wiki, Family से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से दी , उम्मीद है कि दिव्यांका के जीवन से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी |
आपके लिए कुछ और लेख
>> निया शर्मा का जीवन परिचय पढ़े
>>श्रद्धा आर्या का जीवन परिचय हिंदी में
>>रुपाली गांगुली का जीवन परिचय