सौरव जोशी की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, पत्नी, परिवार, गर्लफ्रेंड ( Sourav Joshi Wiki, Bio, Age, Height, Wife, Family, Girlfriend )
Table of Contents
इस पोस्ट में भारत के जाने माने यूटूबर सौरव जोशी के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी दी गयी है। जब भी भारत के टॉप यूट्यूब क्रिएटर की बात होती है तो सौरव जोशी का नाम उस सूचि में जरूर आता है। सौरव अपने यूट्यूब चैनल पर उनकी के साथ लाइफस्टाइल वीडियो बनाते है उनके वीडियो को लोग इतना पसंद करते है कि उनके ज्यादातर वीडियो यूट्यूब की ट्रेन्डिंग लिस्ट में शामिल होते है।
सौरव जोशी के यूट्यूब सब्सक्राइबर की संख्या तेजी से बढ़ रही है और उनकी इस लोकप्रियता को देखते हुए उनको भारत का टॉप vlogger कहना भी गलत नहीं होगा। सौरव जोशी एक बेहतरीन आर्टिस्ट है और उन्होंने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत Sourav Joshi Arts नाम के चैनल से की थी। सौरव के जीवन से जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को अन्त तक जरूर पढ़े।
सौरव जोशी विकिपीडिया ( Sourav Joshi Wikipedia in Hindi )
पूरा नाम ( Full Name ) | सौरव जोशी |
निक नाम ( Nick Name ) | सौरव, सीड |
आयु ( Age ) | 22 वर्ष (2022) |
व्यवसाय ( Profession ) | यूटूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर |
प्रसिद्धि ( Famous For ) | YouTube Vlogs |
जन्म दिनांक ( DOB ) | 8 सितम्बर 1999 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | देहरादून, उत्तराखंड |
गृह नगर ( Home town ) | देहरादून, उत्तराखंड |
वर्तमान निवास ( Current Place ) | देहरादून, उत्तराखंड |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू धर्म |
जाति ( Caste ) | ब्राह्मण |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
विद्यालय ( School ) | गवर्नमेंट हाई स्कूल, हिसार |
महाविद्यालय ( college ) | पंजाब ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस |
शिक्षा ( Education ) | बेचलर ऑफ़ फाइन आर्ट्स |
राशि ( Zodiac sign ) | कन्या राशि |
सौरव जोशी का शुरुआती जीवन और करियर ( Sourav Joshi Early Life and Career )

सौरव जोशी का जन्म 8 सितम्बर 1999 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा हरियाणा के हिसार में एक सरकारी स्कूल से पूरी की और उसके बाद उन्होंने पंजाब ग्रुप ऑफ़ कॉलेज से ग्रेजुएशन की। सौरव को बचपन से drawing में बहुत रूचि थी इसलिए उन्होंने बेचलर ऑफ़ फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन की।
सौरव ने 2017 में Sourav Joshi Arts नाम के चैनल से यूट्यूब की शुरुआत की थी यहां वो अपनी आर्ट को लोगों को दिखाने का प्रयास करते है। इस चैनल पर मिलियन सब्सक्राइबर हो चुके लेकिन असली पहचान उनको Sourav Joshi Vlogs चैनल से मिली इस चैनल की शुरुआत उन्होंने 2019 में की थी।
Sourav Joshi Vlogs चैनल पर उन्होंने अपने daily life से जुड़े वीडियो डालना शुरू किया और बहुत तेजी से उनके वीडियो वायरल होने लगे। लोग उनके वीडियो को बहुत पसंद करने लगे यही कारण है कि उनके अधिकतर वीडियो यूट्यूब पर trending में आने लगे।
सौरव ने अपने यूट्यूब चैनल पर बहुत ही काम समय में लाखों सब्सक्राइबर हासिल किये और वर्तमान में उनके यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर हो चुके है जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा सौरव कुछ म्यूजिक वीडियो में फीचर हो चुके है जिनको भी लोगों ने खूब पसंद किया।
सौरव जोशी का परिवार ( Sourav Joshi Family )
सौरव जोशी अपने परिवार के साथ देहरादून में रहते है उनके परिवार में माता-पिता, दादी, चाचा-चाची और भाई है। वो अपने वीडियो में अपने परिवार के हर सदस्य को दिखाते है। उनके वीडियो में अधिकतर वो पियूष नाम के लड़के के साथ दिखते है जो कि उनके चाचा का लड़का है और साहिल जोशी उनका सगा भाई है।

पिता (Father) | हरिंदर जोशी |
माता (Mother) | हेमा जोशी |
भाई (Brother) | साहिल जोशी |
बहन (Sister) | मौजूद नहीं |
सौरव जोशी की गर्लफ्रेंड ( Sourav Joshi Girlfriend )
सौरव जोशी की अभी शादी नहीं हुई है और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। सौरव फिलहाल अपने करियर को लेकर बहुत अधिक फोकस है।
वैवाहिक स्थिति ( Marital status ) | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड ( Girlfriend ) | ज्ञात नहीं |
पत्नी ( Wife ) | ज्ञात नहीं |
बच्चे ( Children ) | ज्ञात नहीं |
सौरव जोशी की इनकम
सौरव जोशी के यूट्यूब चैनल पर लगभग 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है और उनके हर वीडियो पर मिलियन में व्यूज आते है। अगर उनके महीने की इनकम का अनुमान लगाएं तो वो हर महीने 15 लाख से 20 लाख रुपये तक की कमाई करते है। इनके अलावा वो ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छी इनकम करते है।

Physical Appearance
लम्बाई | सेंटीमीटर में- 167 मीटर में- 1.67 इंच में- 5’6″ |
वज़न | किलो में- 58 पाउंड में- 128 |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
पसन्दीदा चीज़े
पसंदीदा अभिनेता | अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन |
पसंदीदा अभिनेत्री | आलिया भट्ट |
पसंदीदा भोजन | पिज़्ज़ा |
पसंदीदा गायक | जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन |
पसंदीदा रंग | लाल, सफ़ेद |
सौरव जोशी से जुड़े फैक्ट
- सौरव जोशी भारत के नंबर एक व्लॉगेर है
- सौरव शराब का सेवन और धूम्रपान नहीं करते है.
- सौरव जोशी कुछ म्यूजिक वीडियो में भी फीचर हुए है.
- सौरव को पालतू कुत्ते बहुत पसंद है उनके पास एक पालतू कुत्ता है जिसको वो ओरिओ बुलाते है.
- सौरव लगभग हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्टिव है उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर २ मिलियन अधिक फोल्लोवर है.
- सौरव जोशी ने अपनी कमाई से KTM, Thar, Toyotaआदि खरीदी है.
सौरव जोशी से सोशल मीडिया पर जुड़े
सौरव जोशी के बारे में अधिक पूछे जाने वाले सवाल
1. सौरव जोशी कौन है?
सौरव जोशी एक भारतीय यूटूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है.
2. पीयूष जोशी कौन है?
पीयूष जोशी सौरव जोशी का चचेरा भाई है जो सौरव के अधिकतर वीडियो में दिखाई देता है.
3. सौरभ जोशी कहां रहते हैं?
सौरव जोशी देहरादून, उत्तराखंड में रहते है.
4. सौरव जोशी की इनकम कितनी है?
सौरव जोशी यूट्यूब से महीने का लगभग 15 से 20 लाख रुपये कमाते है.
इस लेख में हमने सौरव जोशी के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी है उम्मीद है सौरव से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट से सम्बन्धी अगर आपके पास कोई जानकारी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। आपकी अपनी हिंदी बायोग्राफी वेबसाइट तक पहुँचने के लिए धन्यवाद।
अन्य लेख पढ़े
- अमित भड़ाना का जीवन परिचय
- मिस्टर इंडियन हैकर (दिलराज सिंह) का जीवन परिचय
- अमित कुमार शर्मा का जीवन परिचय
- मृदुल तिवारी का जीवन परिचय
- आशीष चंचलानी का जीवन परिचय