जान्ह्वी कपूर की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, बॉयफ्रेंड, परिवार ( Janhvi Kapoor Wiki, Bio, Age, Height, Boyfriend, Family)
इस पोस्ट में हम आपको युवा बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी विस्तार से देंगे। जान्ह्वी कपूर बहुत ही सुन्दर और आकर्षक अभिनेत्री है वो मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी है। लोग जान्ह्वी को श्रीदेवी की बेटी के रूप में ही जानते है लेकिन जान्ह्वी अपनी खुद की पहचान बनाने का प्रयास कर रही है। वो कई बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय कर चुकी है लोग उनको खूब प्यार दे रहे है। जान्ह्वी कपूर दिखने और व्यवहार में बिलकुल श्रीदेवी जैसी है।
Janhvi Kapoor Biodata in Hindi (जान्ह्वी कपूर का बायोडाटा)
Full Name ( पूरा नाम ) | जान्ह्वी कपूर |
Nick Name ( निक नाम ) | जान |
Age ( आयु ) | 24 वर्ष (2021) |
Profession ( व्यवसाय ) | अभिनेत्री, मॉडल |
Famous for ( प्रसिद्धि ) | प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी |
Janhvi Kapoor Career (जान्ह्वी कपूर का करियर)
जान्ह्वी कपूर का जन्म 7 मार्च 1997 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। फिर आगे की पढाई के लिए वो अमेरिका चली गयी वहां के दी ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, लॉस एंजेलस यू एस ए से ग्रेजुएशन पूरी की।
जान्ह्वी बचपन से ही अपनी माँ श्रीदेवी के बहुत करीब रही है। बहुत सुन्दर और स्टाइलिश होने के कारण जान्ह्वी बचपन से प्रशंसकों के बीच चर्चा में रही है। श्रीदेवी जान्ह्वी को अक्सर फैशन शो और अन्य इवेंट में साथ ले जाया करती थी लेकिन श्रीदेवी नहीं चाहती थी की जान्ह्वी फिल्म इंडस्ट्री में काम करे।
शायद जान्ह्वी कपूर के खून में एक्टिंग बसी हुई है इसलिए उन्होंने ने बॉलीवुड में कदम रखने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने के कारण लोग जान्ह्वी पहचान चुके थे। जान्ह्वी कपूर को सबसे पहले महेश बाबू की एक साउथ मूवी में काम करने का ऑफर मिला लेकिन जान्ह्वी अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म से करना चाहती थी इसलिए उन्होंने मना कर दिया।
जान्ह्वी कपूर ने 2018 में धर्माप्रोडक्शन की फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया इस फिल्म में जान्ह्वी की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद उन्होंने घोस्ट स्टोरी, अंग्रेजी मीडियम, गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल, रूही आदि बॉलीवुड फिल्मो में अभिनय किया।
Personal Information ( व्यक्तिगत जानकारी )
जन्म दिनांक ( DOB ) | 7 मार्च 1997 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
गृह नगर ( Home town ) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
वर्तमान निवास ( Current Place ) | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू |
जाति ( Caste ) | ज्ञात नहीं |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
विद्यालय ( School ) | धीरू भाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई |
महाविद्यालय ( college ) | दी ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट, लॉस एंजेलस यू एस ए |
शिक्षा ( Education ) | स्नातक |
राशि ( Zodiac sign ) | मीन राशि |
Net worth | ज्ञात नहीं |
Janhvi Kapoor Family ( जान्ह्वी कपूर का परिवार )
जान्ह्वी कपूर बॉलीवुड फिल्मो के निर्माता बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्री देवी की बेटी है। जान्ह्वी की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम ख़ुशी कपूर है और अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर जान्ह्वी के सौतेले भाई बहन है।
Father ( पिता ) | बोनी कपूर |
Mother ( माता ) | श्री देवी |
Brother ( भाई ) | अर्जुन कपूर |
Sister ( बहन ) | खुशी कपूर, अंशुला कपूर |
Janhvi Kapoor Boyfriend ( जान्ह्वी कपूर का बॉयफ्रेंड )
जान्ह्वी कपूर अपने रिलेशनशिप के कारण हमेशा चर्चा में रही है सोशल मीडिया पर उनका शिखर पहाड़िया के साथ एक फोटो वायरल हुआ जिसमे वो दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे थे। शिखर पहाड़िया मुंबई के एक जानेमाने बिजनेसमैन संजय पहाड़िया के बेटे है। जान्ह्वी कपूर की रिलेशनशिप की खबरे उनके बचपन के दोस्त अक्षत राजन के साथ भी सुर्ख़ियों में रही। उसके बाद ये खबरे भी आई की जान्ह्वी ईशान खट्टर को डेट कर रही है।
Marital Status ( वैवाहिक स्थिति ) | अविवाहित |
Boyfriend ( बॉयफ्रेंड ) | शिखर पहाड़िया अक्षत राजन ईशान खट्टर |
Husband ( पति ) | ज्ञात नहीं |
Children ( बच्चे ) | ज्ञात नहीं |
Physical Appearance
लम्बाई | सेंटीमीटर में- 163 मीटर में- 1.63 इंच में- 5’4″ |
वज़न | किलो में- 50 पाउंड में- 110 |
बालो का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
Favorite Things ( पसंदीदा चीज़े )
पसंदीदा अभिनेता | शहीद कपूर, सलमान खान, रणवीर कपूर |
पसंदीदा अभिनेत्री | मधुबाला, करीना कपूर, श्रीदेवी |
पसंदीदा गायक | अरिजीत सिंह, नेहा कक्कड़ |
पसंदीदा खेल | क्रिकेट, तैराकी |
पसंदीदा व्यंजन | इटालियन, राजस्थानी और साउथ इंडियन खाना |
हॉबी | नाचना, घूमना और गाने सुनना |
जान्ह्वी कपूर से जुड़े फैक्ट
- जान्ह्वी कपूर शराब का सेवन करती है लेकिन धूम्रपान नहीं करती
- जान्ह्वी कपूर ने शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन के साथ ही अमेरिका से एक्टिंग की पढाई की
- जान्ह्वी का नाम उर्मिला मातोंडकर की फिल्म जुदाई में उनके करैक्टर के नाम पर रखा गया क्योंकि उर्मिला और श्रीदेवी दोनों में बहुत गहरी मित्रता थी
- जान्ह्वी कपूर की माँ श्रीदेवी उनको फिल्म इंडस्ट्री से दूर रखना चाहती थी श्रीदेवी चाहती थी कि वो शादी कर ले और अपने वैवाहिक जीवन जीये।
- जान्ह्वी को करन जोहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 के लिए चुना गया लेकिन यह फिल्म पोस्टपॉन हो गयी और फिर उनको धड़क में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चुना गया
- जान्ह्वी कपूर को रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा में रणबीर सिंह के साथ काम करने का ऑफर मिला लेकिन किसी कारण से जान्ह्वी ने मना कर दिया
जान्ह्वी कपूर से सोशल मीडिया पर जुड़े
इस लेख में जान्ह्वी कपूर के जीवन परिचय से जुडी जानकारी शेयर की उम्मीद जान्ह्वी के बारे में ये जानकारी आपको पसंद आई होगी।
ये भी पढ़े
- मौनी रॉय का जीवन परिचय
- अविका गौर का जीवन परिचय
- जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय
- निशा गुरगैन का जीवन परिचय
- दिव्यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय
- रुबीना दिलाइक का जीवन परिचय
- अनुष्का सेन का जीवन परिचय