Anushka Sen Biography in Hindi | अनुष्का सेन की जीवनी हिंदी में

You are currently viewing Anushka Sen Biography in Hindi | अनुष्का सेन की जीवनी हिंदी में

अनुष्का सेन की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, बॉयफ्रेंड, परिवार, शिक्षा (Anushka Sen Wiki, Bio, Age, Height, Boyfriend, Education)

दोस्तों इस पोस्ट में हम TikTok पर बहुत ही पॉपुलर टिकटोक स्टार और प्रसिद्ध टीवी सीरियल “बालवीर” में मेहर की भूमिका निभाने वाली कलाकार Anushka Sen की जीवनी के बारे में पढ़ेंगे। इन्होने बहुत ही कम उम्र में लोगो के बीच में लोकप्रियता हासिल की है। अनुष्का को बचपन से ही एक्टिंग का बहुत शौक था, इन्होने 7 साल की उम्र में “यहाँ में घर घर खेली ” धारावाहिक में बतौर एक बाल कलाकार काम किया और वही से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई। अनुष्का सेन ने 2019 में “झाँसी की रानी ” सीरियल में झाँसी की रानी का किरदार निभाया था।

हम आपको Anushka Sen Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Boyfriend, Family & More और Anushka Sen ke baare mein jankari विस्तार से देंगे, इस पोस्ट को पूरा पढ़े।

शुरुआती जीवन और एक्टिंग करियर

अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002 को झारखण्ड के बंगाली मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था , फिर उनका परिवार वह से मुंबई चला आया और यह रहने लग गए। अनुष्का ने अपनी स्कूल की पढाई मुंबई के रियान इंटरनेशनल स्कूल से की। उनको बचपन से डांसिंग का शौख था और वो पढाई में भी अच्छी थी। इसलिए उनको रियान इंटरनेशनल स्कूल में रियान प्रिंसेस भी चुना जा चूका है।

अनुष्का ने 2020 में अपनी 12वी तक की पढाई पूरी कर ली है और आगे वो मास मीडिया में ग्रेजुएशन कर रही है। उन्होंने डांस इंडिया डांस के लिटिल मास्टर शो के लिए भी ऑडिशन दिया था पर वो टीवी राउंड में नहीं पहुंच पाई।

अनुष्का सेन को 2009 में पहली बार ज़ी टीवी के शो “यहाँ में घर घर खेली” में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। अनुष्का ने डांस सिखने के लिए shiamak davar  की डांस Academy  में दाखिला लिया और वह से डांस सीखा।

अनुष्का सेन ने 2012 में “हमको है आशा” म्यूजिक एल्बम में मुख्य बाल कलाकार के रूप में काम किया और बाद में उन्होंने ” देवो के देव महादेव” में बाल पारवती का किरदार निभाया था। इसी साल उनको “बालवीर” सीरियल में मेहर का किरदार निभाने का मौका मिला और इससे उनको बहुत ही लोकप्रियता मिली।

अनुष्का सेन ने साल 2019 में पहली बार ” झाँसी की रानी ” सीरियल में लीड रोल निभाया और इसको भी लोगो ने बहुत पसंद किया। उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया जिसका नाम “Crazy Kukkad Family” था और कई टीवी एड्स में भी काम कर चुकी है।

ये भी पढ़े –

अनुष्का सेन के परिवार के बारे में जानकारी

अनुष्का सेन अपने माता पिता की एकमात्र संतान है , वो अपने पापा से बहुत प्यार करती है। उन्होंने बताया कि वो भविष्य में अपने पापा के नाम का टैटू बनवाना चाहती है। अनुष्का के पिता का नाम Anirban Sen है और उनकी माता का नाम Rajrupa Sen है।

अनुष्का अपने माता पिता की इकलौती संतान है उनके कोई भाई व बहन नहीं है। अनुष्का रक्षाबंधन के दिन जन्नत ज़ुबैर रहमानी के घर उनके भाई आयान ज़ुबैर रहमानी को राखी बांधने जाती है , वो उसे अपना भाई मानती है।

अनुष्का सेन का बॉयफ्रेंड

अनुष्का सेन की अभी शादी नहीं हुई है और उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। अनुष्का अभी मात्र 19 साल की है और अभी उनका शादी करने का कोई विचार नहीं है। वो अभी सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है।

Physical Appearance

लम्बाईसेंटीमीटर में- 157
मीटर में- 1.57
इंच में- 5’2″
वज़नकिलो में- 52
पाउंड में- 114
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

Anushka Sen की Photo

अनुष्का सेन बहुत ही सुन्दर और आकर्षक लड़की है, इसके साथ ही वो डांस भी अच्छा करती है। वो रेगुलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रीय रहती और अपने फैंस के साथ इंटरैक्ट भी करती है। नीचे अनुष्का की कुछ बेहतरीन फोटो है आपको जरूर अच्छी लगेगी।

अनुष्का सेन की पसंदीदा चीज़े

अभिनेताईशान खट्टर, रणवीर सिंह, वरुण धवन
अभिनेत्रीकंगना रनौत
गायकनेहा कक्कड़
खिलाड़ीमहेन्द्र सिंह धोनी
रंगसफ़ेद, लाल
व्यंजनफ़ास्ट फ़ूड

Anushka Sen NetWorth

अनुष्का सेन को कई किरदार निभाने के लिए ऑफर आते रहते है और उनको टीवी advertisement  के लिए भी कई ब्रांड्स एप्रोच करते है। सभी से मिलकर अनुष्का लगभग 40 से 50 लाख महीना तक कमा लेती है। उन्होंने ने हाल ही में अपनी कमाई से एक BMW  कार ली है।

Anushka Sen का YouTube Channel

अनुष्का सेन ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत 2017 में की थी जिस पर की वो लोगो को ब्यूटी टिप्स के बारे में जानकारी देती है। इस चैनल के आज के समय में 2.5M सब्सक्राइबर्स (2022 में)  है , इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि लोग उन्हें देखना कितना पसंद करते है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जिस पर 32M followers है। आज उनको फॉलो कर सकते है उनके सारे एकाउंट्स के लिंक नीचे दिए गए है।

Anushka Sen से जुड़े Facts

  • अनुष्का को जानवरो से बहुत अधिक लगाव है इसलिए उनके पास एक पालतू कुत्ता भी है जिसका नाम सिमरन है.
  • अनुष्का को बीच पर घूमना बहुत पसंद है.
  • अनुष्का अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देती है , वो अपना फिगर मेंटेन रखने के लिए जिम और योग भी करती है.
  • अनुष्का पढाई मे भी अच्छी है और उन्होंने बाहरवीं कक्षा में 89.4 अंक प्राप्त किये थे.

अनुष्का सेन से सोशल मीडिया पर जुड़े

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
यूट्यूब चैनलविजिट करे

दोस्तों इस पोस्ट में हमने Anushka Sen Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Boyfriend, Family & More  के बारे में विस्तार से जानकारी दी है आशा है की आपको जानकारी अच्छी लगी होगी।

इस पोस्ट के सम्बन्ध में अगर आपके पास कोई भी अपडेट हो तो आप हमे कमेंट बॉक्स बता सकते है और भी प्रसिद्द लोगो की जीवनी के बारे में पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग पर रेगुलर विजिट करते रहे।