इस पोस्ट पोस्ट में हम आपको टिक टोक से फेम हासिल करने वाले बहुत ही क्यूट एक्टर Riyaz Aly की बायोग्राफी बताएँगे, वो एक एक्टर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। रियाज़ ने बहुत ही कम उम्र में अपने हुनर और आकर्षक लुक के दम पर आज की इस दुनिया में जहां Actor और Actress की भीड़ लगी हुई है उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
रियाज़ अभी मात्र 18 साल (2022) के है और इतनी कम उम्र में ही उनके सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोवर है उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर है। रियाज़ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। वो जब टिक टोक पर वीडियो बनाते थे तो उनके वीडियो पर लाखो में हार्ट मिलते थे उन्होंने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ भी टिकटोक वीडियो बनाये।
रियाज़ अली के टिक टोक पर 24 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर थे।। हम आपको रियाज़ अली के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे और इस पोस्ट में हम आपको रियाज़ के बारे में कुछ अनसुने फैक्ट भी बताएँगे। अगर आप रियाज़ अली के फैन है तो आपको इस पोस्ट के अंत तक रियाज़ अली के जीवन से जुडी सारी जानकारी मिलेगी।
रियाज़ अली का बचपन और करियर
Riyaz Ali का जन्म 14 सितम्बर 2003 को भूटान के जैगाओं में हुआ था, वो एक मिडिल क्लास परिवार से है। रियाज़ ने अपनी स्कूली पढाई श्री हनुमान मंदिर धर्मशाला स्कूल, जैगाओं से की।
रियाज़ अली बचपन में बहुत मोटे थे इसी वजह से उनके स्कूल के सारे दोस्तों उनको चिढ़ाते थे लेकिन वो कभी डिमोटिवेट नहीं हुए। उन्होंने अपनी डाइट पर कण्ट्रोल किया और बहुत ही काम समय में वो fat से fit हो गए।
रियाज़ ने 2018 में टिकटोक की शुरुआत की, शुरू में उनके वीडियो पर views भी नहीं आते थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और वीडियो बनाना जारी रखा, उनका एक वीडियो वायरल हुआ।
इसके बाद तो जैसे उनकी लाइफ ही बदल गयी, एक के बाद एक उनके वीडियो वायरल होने लगे। रियाज़ के टिक टोक फॉलोवर ऐसे बढ़ने लगे कि कब लाखो में पहुंच गए पता ही नहीं चला। एक साल के अंदर ही रियाज़ इंडिया के सबसे बड़े क्रिएटर बन गए।
रियाज़ अली बताते है कि उनकी इस सफलता में उनकी बहन रिज़ा आफरीन का बहुत बड़ा हाथ है वो अपनी बहन की वजह से ही टिकटोक पर आये, रियाज़ शुरू में मोटीवेट नहीं रहते थे क्युकी उनके वीडियो पर व्यू नहीं आते थे। उनकी बहन उनको बोलती थी कि तुम अपनी मेहनत जारी रखो एक दिन जरूर सफलता मिलेगी।
रियाज़ अली और उनकी बहन टिक टोक पर famous हुए और उन्होंने एक्टिंग में करीयर बनाने की सोची। उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। रियाज़ इतने फेमस हुए की उनको कई बड़ी बड़ी म्यूजिक कंपनी और ब्रांड से ऑफर आने लगे और उन्होने कई म्यूजिक वीडियो में काम भी किया है। रियाज ने यारी है, पहाड़न, डेली डेली और सुपरस्टार म्यूजिक वीडियो में काम किया।
रियाज़ अली का परिवार
रियाज़ अली का परिवार मुख्य रूप से भूटान का रहने वाला है। उनके परिवार में उनके अलावा माता पिता और एक बड़ी बहन है। उनके पापा का नाम अफ़रोज़ आफरीन है और उनकी माँ का नाम शबनम अफ्रीन है। उनकी बड़ी बहन का नाम रिज़ा आफरीन है और दोनों के बीच में अच्छी bonding है।
पिता (Father) | अफ़रोज़ आफरीन |
माता (Mother) | शबनम आफरीन |
भाई (Brother) | ज्ञात नहीं |
बहन (Sister) | रिज़ा आफरीन |
रियाज़ अली की गर्लफ्रेंड का नाम
रियाज़ अली की अभी शादी नहीं हुई है और उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। अपवाहों की बात करे तो ऐसा बताया जा रहा है कि रियाज़ अली और अनुष्का सेन रेलशन में है लेकिन रियाज़ अली का कहना है कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त है।
वैवाहिक स्थिति ( Marital status ) | अविवाहित |
गर्लफ्रेंड ( Girlfriend ) | अनुष्का सेन (अपवाह) |
पत्नी ( Wife ) | ज्ञात नहीं |
बच्चे ( Children ) | ज्ञात नहीं |
रियाज़ के पसंदीदा
पसंदीदा अभिनेता | रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, शाहरुख़ खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | दीपिका पादुकोण, कृति सनोन |
पसंदीदा भोजन | चिकन बिरयानी |
पसंदीदा गायक | यो यो हनी सिंह, नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ |
पसंदीदा रंग | गुलाबी |
रियाज़ अली का इंस्टाग्राम अकाउंट
रियाज़ अली सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है यही कारण है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों की फैन फॉलोविंग है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर है। आप रियाज़ के फैन है तो उनको इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते है।
रियाज़ अली का व्हाट्सप्प नंबर
रियाज़ अली व्हाट्सप्प का उपयोग करते है और बहुत से लोग उनसे व्हाट्सप्प पर बात करना चाहते है लेकिन रियाज़ ने कही पर भी अपना नंबर शेयर नहीं किया।अगर आपको बिज़नेस से सम्बंधित कोई काम है तो आप उनसे इंस्टाग्राम पर जुड़ सकते है।
रियाज़ अली से जुड़े फैक्ट
- रियाज़ अली जगाओ भूटान से है, यह जगह भूटान और इंडिया की बॉर्डर पर है और मैप में देखे तो ये पश्चिम बंगाल राज्य के बिलकुल पास है।
- रियाज़ कॉमर्स में अपनी ग्रेजुएशन कर रहे है।
- रियाज़ अली को घूमना और डांस करना बहुत पसंद है।
- रियाज़ अली इंडिया के पहले ऐसे टिकटोक स्टार थे जिनके एक साल में ही २० मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हो गए थे।
- अनुष्का सेन और अवनीत कौर, रियाज़ अली के बेस्ट फ्रेंड है।
रियाज़ अली के सोशल मीडिया अकाउंट
इंस्टाग्राम अकाउंट | विजिट करे |
फेसबुक अकाउंट | विजिट करे |
ट्विटर अकाउंट | विजिट करे |
यूट्यूब चैनल | विजिट करे |
रियाज़ अली के बारे में अधिक पूछे जाने वाले सवाल
1. रियाज़ अली का जन्म कब हुआ था?
रियाज़ अली का जन्म 14 सितम्बर 2003 को जैगाओं, भूटान में हुआ था।
2. रियाज़ अली कहाँ रहता है?
वर्तमान समय में रियाज़ अली अपने परिवार के साथ मुंबई, महाराष्ट्र में रहता है।
3. रियाज़ अली की बहन कौन है?
रियाज़ अली की बहन का नाम रिज़ा आफरीन है वो एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है।
ये भी पढ़े –
- सोनिया मीणा का जीवन परिचय
- जादूगर सुहानी शाह का जीवन परिचय
- अनुष्का सेन का जीवन परिचय
- रियाज़ अली का जीवन परिचय
- निशा गुरगैन का जीवन परिचय पढ़े
- दीपक जोशी का जीवन परिचय
- प्रांजल दहिया का जीवन परिचय
- लकी डांसर का जीवन परिचय
- विष राठोड का जीवन परिचय
- अंजलि अरोरा का जीवन परिचय
इस लेख में हमने रियाज़ अली के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी है उम्मीद है रियाज़ अली से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट से सम्बन्धी अगर आपके पास कोई जानकारी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। आपकी अपनी हिंदी बायोग्राफी वेबसाइट तक पहुँचने के लिए धन्यवाद।
Hii i am very fan of you riya Aly
Hi I am big fan of riyaz aly . Riyaz aly is very cute . Vo bahut achi acting krte hai . Onki videos bahut achi hoti hai