शमिता शेट्टी की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, पति, परिवार, बिग्ग बॉस 15 ( Shamita Shetty Wiki, Bio, Age, Height, Husband, Family, Bigg Boss 15)
इस आर्टिकल में शमिता शेट्टी के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी दी गयी है शमिता शेट्टी एक बॉलीवुड अभिनत्री, मॉडल और इंटीरियर डिज़ाइनर है। उन्होंने सन 2000 में महोब्बतें फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था वो बिग्ग बॉस 3, बिग्ग बॉस 15, झलक दिखला जा 8, फियर फैक्टर जैसे कई हिंदी रियलिटी शो का हिस्सा रह चुकी है।
शमिता सेट्टी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की छोटी बहन है। बिग्ग बॉस ओटीटी शमिता 2nd रनर अप रही थी और 2021 में वो बिग्ग बॉस 15 के कन्टेंस्टन्ट की सूचि में शामिल है। अपनी अदाओं और अभिनय से लाखों प्रशंसकों का दिल जितने वाली शमिता शेट्टी अपने काम को हमेशा अधिक महत्त्व देती है। शमिता के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
Personal Information ( व्यक्तिगत जानकारी )
पूरा नाम ( Full Name ) | शमिता सुरेंद्र शेट्टी |
निक नाम ( Nick Name ) | टुनकी |
आयु ( Age ) | 42 वर्ष (2021) |
व्यवसाय ( Profession ) | अभिनेत्री, मॉडल, इंटीरियर डिजाइनर |
प्रसिद्धि ( Famous For ) | महोब्बतें फिल्म में इशिका के किरदार से |
जन्म दिनांक ( DOB ) | 2 फरवरी 1979 |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | मंगलोर, कर्नाटक |
गृह नगर ( Home town ) | मुंबई, महाराष्ट्र |
वर्तमान निवास ( Current Place ) | मुंबई, महाराष्ट्र |
धर्म ( Religion ) | हिन्दू धर्म |
जाति ( Caste ) | ज्ञात नहीं |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
विद्यालय ( School ) | सेंट अन्थोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई |
महाविद्यालय ( college ) | सीडेनहम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई SNDT वीमेन यूनिवर्सिटी मुंबई सेंट्रल सैंट मार्टिन्स, लंदन द इंचबाल्ड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन, लंदन |
शिक्षा ( Education ) | ग्रेजुएशन |
राशि ( Zodiac sign ) | कुंभ राशि |
शमिता शेट्टी के शुरुआती जीवन से जुड़ी जानकारी
शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1978 को मंगलोर, कर्नाटक में एक तुलु परिवार में हुआ था। उन्होंने सेंट अन्थोनी गर्ल्स हाई स्कूल, मुंबई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सीडेनहम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की।
ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उन्होंने फैशन डिज़ाइनर की पढाई करने का विचार किया और SNDT वीमेन यूनिवर्सिटी मुंबई में डिप्लोमा के लिए दाखिला लिया। फैशन डिजाइनिंग की पढाई करने के बाद उन्होंने मशहूर फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ इंटर्नशिप की।
मनीष मल्होत्रा के साथ इंटर्नशिप के दौरान ही मनीष ने उनको एक्टिंग में करियर बनाने की सलाह दी थी। आगे उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में बड़ी रूचि के साथ काम किया और कई प्रोजेक्ट भी किये। फिर उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने का निर्णय लिया और डिप्लोमा के लिए लंदन के सेंट्रल सैंट मार्टिन्स और द इंचबाल्ड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से इंटीरियर डिजाइनिंग की बारीकियों को सीखा।
शमिता शेट्टी करियर ( Shamita Shetty Career )
शमिता के करियर की बात करे तो उन्होंने पहली बार 2000 में यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म महोब्बतें से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने इशिका धनराजगीर का किरदार निभाया जिसके लिए उनको 2001 में IIFA Award for Star Debut of the Year – Female मिला।
2002 में उन्होंने तमिल फिल्म राज्जियाम में काम किया और इसी वर्ष उन्होंने बॉलीवुड फिल्म साथिया और मेरे यार की शादी में आइटम सॉन्ग में दिखाई दी। इसके अलावा उन्होंने अग्निपथ, वाह, फरेब, ज़हर, बेवफा, महोब्बत हो गई है तुमसे जैसी कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया। शमिता खतरों के खिलाड़ी, झलक दिख लाजा और बिग्ग बॉस जैसे टीवी रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुकी है।
शमिता शेट्टी बिग्ग बॉस 15 में ( Shamita in Bigg Boss 15 )
बिग्ग बॉस शो का 15 सीजन 2 अक्टूबर 2021 से कलर्स पर प्रसारित हुआ जिसमे कूल 19 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया और इन्ही 19 कन्टेस्टेंड की सूचि में शमिता शेट्टी भी शामिल है। शमिता इस शो की सबसे दमदार कंटेस्टेंट मानी जाए रही है।
इसी दौरान राज कुंद्रा की गिरफ़्तारी हो गयी और उम्मीद की जा रही थी कि शमिता अब इस शो में हिस्सा नहीं लेगी लेकिन इसके बावजूद भी शमिता ने बिग्ग बॉस 15 में हिस्सा लिया और अपनी प्रोफेशनल लाइफ को पर्सनल लाइफ से दूर रखा।
ये भी पढ़े –
- जान्ह्वी कपूर का जीवन परिचय
- मौनी रॉय का जीवन परिचय
- रुबीना दिलाइक का जीवन परिचय
- दिव्यांका त्रिपाठी का जीवन परिचय
- जन्नत जुबैर रहमानी का जीवन परिचय
- अनुष्का सेन का जीवन परिचय
शमिता शेट्टी का परिवार ( Shamita Setty Family )
महोब्बतें फिल्म में इशिका के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली शमिता शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्री और अदाकारा शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन है। शमिता के पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी है और इनकी माँ का नाम सुनंदा शेट्टी है। इनके पिता फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में टेम्पर प्रूफ वाटर कैप के मैन्युफैक्चरर है।
पिता (Father) | सुरेंद्र शेट्टी |
माता (Mother) | सुनंदा शेट्टी |
भाई (Brother) | कोई नहीं |
बहन (Sister) | शिल्पा शेट्टी कुंद्रा |
शमिता शेट्टी का बॉयफ्रेंड और पति ( Shamita Shetty Boyfriend/Husband)
शमिता शेट्टी की अभी तक शादी नहीं हुई है। फ़िलहाल वो राकेश बापत को डेट कर जो बिग्ग बॉस 15 में उनके साथ दिखाई दिए है। इससे पहले भी उनका एक बॉयफ्रेंड तहत जिसकी एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी।
वैवाहिक स्थिति ( Marital status ) | अविवाहित |
बॉयफ्रेंड ( Boyfriend ) | राकेश बापत |
पति ( Husband ) | ज्ञात नहीं |
बच्चे ( Children ) | ज्ञात नहीं |
Physical Appearance
लम्बाई | सेंटीमीटर में- 168 मीटर में- 1.68 इंच में- 5’6″ |
वज़न | किलो में- 50 पाउंड में- 110 |
बालो का रंग | गहरा भूरा |
आँखों का रंग | काला |
Favorite Things ( पसंदीदा चीज़े )
पसंदीदा अभिनेता | शाहरुख़ खान, सलमान खान, अक्षय कुमार |
पसंदीदा अभिनेत्री | शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी |
पसंदीदा गायक | लता मंगेशकर, अलका याग्निक |
पसंदीदा खेल | तैराकी, बैडमिंटन |
हॉबी | नाचना, घूमना, फिल्मे देखना |
शमिता शेट्टी से जुड़े फैक्ट
- शमिता ने 2017 में ये के हुआ ब्रो वेब सीरीज में डिजिटल प्लेटफार्म पर भी काम किया था
- 2006 में उनको स्टारडस्ट अवार्ड्स की तरफ से स्टार ऑफ़ द ईयर का अवार्ड मिला
- शमिता शेट्टी एस 2 ग्लोबल प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की डायरेक्टर है
- शमिता एक पेट लवर भी है उनकी पास दो पालतू बिल्लियां है
- वो द लाइफस्टाइल मैगज़ीन के कवर पेज पर भी फीचर हुई है
- उन्होंने बहुत सी बॉलीवुड हिंदी फिल्मों में आइटम नंबर किये और इसलिए वो सुर्ख़ियों में भी रही
- शमिता टैटू की भी शौकीन है और उन्होंने अपने शरीर पर टैटू भी बनवाये हुए है
शमिता शेट्टी से सोशल मीडिया पर जुड़े
शमिता शेट्टी के बारे में अधिक पूछे जाने वाले सवाल
1. शमिता शेट्टी कौन है?
शमिता शेट्टी एक बॉलीवुड अभिनत्री, मॉडल और इंटीरियर डिज़ाइनर है।
2. शमिता शेट्टी की शादी कब हुई?
शमिता शेट्टी की अभी तक शादी नहीं हुई है
3. शमिता शेट्टी के पति का नाम क्या है?
शमिता शेट्टी अभी तक अविवाहित है
4. शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी में क्या सम्बन्ध है?
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी दोनों सगी बहने है। शमिता शिल्पा से छोटी है।
इस लेख में हमने शमिता शेट्टी की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, पति, परिवार, बिग्ग बॉस 15 से जुड़ी जानकारी शेयर की, उम्मीद है शमिता शेट्टी के बारे में ये जानकारी आपको पसंद आई होगी।