Jannat Zubair Rahmani Biography in Hindi | जन्नत ज़ुबैर रहमानी का जीवन परिचय

You are currently viewing Jannat Zubair Rahmani Biography in Hindi | जन्नत ज़ुबैर रहमानी का जीवन परिचय

जन्नत जुबैर रहमानी की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, भाई, परिवार, बॉयफ्रेंड ( Jannat Zubair Rahmani Wiki, Bio, Age, Height, Brother, Family, Boyfriend )

इस लेख में जन्नत ज़ुबैर रहमानी के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी दी गयी है। वो एक प्रसिद्ध भारतीय टीवी एक्ट्रेस, यूटूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। वो अपने शॉर्ट लिपसिंक वीडियो के कारण बहुत लोकप्रिय है।

जन्नत ज़ुबैर रहमानी कई टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी है। टिकटोक पर उनके कई लाख फॉलोवर थे और उनको पूरे भारत में लोग पसंद करते थे। वो टिकटोक पर अपने भाई अयान ज़ुबैर रहमानी के साथ वीडियो बनाती थी और उनकी जोड़ी लोग बहुत पसंद करते थे।

अगर आप भी जन्नत ज़ुबैर रहमानी के प्रशंसक है और उनके व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन के बारे में अधिक जानने के इच्छुक है तो इस पोस्ट को अन्त तक जरूर पढ़े।

जन्नत ज़ुबैर का बचपन और करियर

जन्नत का जन्म 5 सितम्बर 2001 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ, उनके पापा प्रोफेशन से एक एक्टर है। जन्नत का परिवार मूल रूप से लखनऊ उत्तरप्रदेश से है, उनके पापा को एक्टिंग का बहुत शौख था इसलिए वो अपने परिवार के साथ सपनो की नगरी मुंबई में शिफ्ट हो गए। जन्नत ने अपनी स्कूल मुंबई के ही ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल से की जो कि कांदिवली वेस्ट में है।

जन्नत के पापा उन्हें एक्ट्रेस बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने जन्नत को बचपन से ही एक्टिंग सीखानी शुरू कर दी थी। जन्नत ने 2010 में पहली बार स्टार वन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल दिल मिल गए में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया। इस सीरियल से उनको कुछ खास पहचान नहीं मिली।

जन्नत जुबैर को 2011 में फिर कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल फूलवा में एक्टिंग का मौका मिला। इस सीरियल में जन्नत की एक्टिंग को लोगो ने काफी पसंद किया और लोगो के बीच जन्नत की पहचान बन गयी। इसके बाद उनको कई टीवी सीरियल में काम करने के ऑफर मिलने लगे।

उन्होंने तू आशिकी टीवी सीरियल में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई यह सीरियल 2017-18 में प्रसारित हुआ था। इस सीरियल की शूटिंग के दौरान जन्नत को kचुम्बन दृश्य करने के लिए कहा गया इस बात पर उनके परिवार ने बहुत नाराज़गी जताई, इस समय जन्नत मात्र 15 साल की थी।

जन्नत ज़ुबैर ने 2011 में फिल्म “आगाह – द वार्निंग” से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। जन्नत ने 2017 में टिकटोक ज्वाइन किया, शुरुआत में उनकी वीडियो बनाने की बिलकुल इच्छा नहीं होती थी। उनके भाई अयान रहमानी उनको वीडियो बनाने के लिए प्रोत्साहित करते थे। उनके भाई ने और उन्होंने साथ में कई टिकटोक वीडियो बनाये जो लोगो को काफी पसंद आते थे।

जन्नत टिकटोक पर खूब वायरल हुई और वो एक पॉपुलर टिकटोक स्टार बन गयी, उनके टिकटोक पर 20 मिलियन से भी ज्यादा follower थे। आज जन्नत लोगो के बीच अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

जन्नत ज़ुबैर रहमानी का परिवार

जन्नत ज़ुबैर के परिवार में उनके अलावा उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम अयान ज़ुबैर रहमानी है। उनके पापा ज़ुबैर अहमद रहमानी एक एक्टर है और उनकी माता नाज़नीन रहमानी एक गृहणी है।

पिता जुबैर अहमद रहमानी
माता नाज़नीन रहमानी
भाई अयान ज़ुबैर रहमानी
बहन ज्ञात नहीं

जन्नत ज़ुबैर रहमानी का बॉयफ्रैंड

जन्नत अभी तक अविवाहित है और उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है। जन्नत और फैजु के बारे में लोगो का कहना है कि वे एक दूसरे के साथ रिलेशन में है लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

वैवाहिक स्थिति ( Marital status )अविवाहित
बॉयफ्रेंड ( Boyfriend )ज्ञात नहीं
पति ( Husband )ज्ञाति नहीं
बच्चे ( Children )ज्ञात नहीं

Physical Appearance

Image Source – Jannat Zubair Instagram Account
लम्बाईसेंटीमीटर में- 160
मीटर में- 1.60
इंच में- 5’3″
वज़नकिलो में- 50
पाउंड में- 110
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

जन्नत ज़ुबैर रहमानी के पसंदीदा

अभिनेतासलमान खान
अभिनेत्रीकरीना कपूर, काजोल देवगन, कटरीना कैफ
गायकनेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़
खिलाडी विराट कोहली
रंगहरा, काला

पुरुस्कार और उपलब्धियाँ

  • इंडियन टैली अवार्ड
  • बोरोप्लस गोल्ड अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड एक्टर
  • स्टाइल आइकॉन ऑफ़ डी ईयर अवार्ड
  • बेस्ट सोशल मीडिया अवार्ड

जन्नत जुबैर रहमानी से जुड़े फैक्ट

  • जन्नत ज़ुबैर अपने पापा को अपना इंस्पिरेशन मानती है और अपना बेस्ट फ्रेंड भी बताती है।
  • जन्नत के छोटे भाई अयान ज़ुबैर रहमान भी एक चाइल्ड एक्टर है और वो कई टीवी सीरियल और फिल्म में भी काम कर चुके है।
  • जन्नत अपने फ्री टाइम में नेटफ्लिक्स पर सीरीज देखना पसंद करती है।
  • अनुष्का सेन और मिस्टर फैजु जन्नत ज़ुबैर रहमानी के बेस्ट फ्रेंड है।
  • जन्नत ने बहुत ही कम उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी और कई सीरियल में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया।
  • जन्नत के इंस्टाग्राम पर लगभग 40 मिलियन फॉलोवर है जो एक बहुत बड़ा नंबर है।
  • जन्नत भारत की पहली ऐसी टिकटोक क्रेटर थी जिनके सबसे पहले 10 मिलियन फॉलोवर हुए थे।

जन्नत ज़ुबैर रहमानी के सोशल मीडिया अकाउंट

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
यूट्यूब चैनलविजिट करे

जन्नत ज़ुबैर रहमानी के बारे में अधिक पूछे जाने वाले सवाल

1. जन्नत ज़ुबैर रहमानी का घर कहाँ पर है?

जन्नत ज़ुबैर रहमानी का घर मुंबई महाराष्ट्र में है। वो अपने माता-पिता और भाई के साथ रहती है।

2. जन्नत ज़ुबैर रहमानी का धर्म क्या है?

जन्नत जुबैर रहमानी इस्लाम धर्म से ताल्लुक रखती है।

3. जन्नत ज़ुबैर रहमानी का जन्म कब हुआ?

जन्नत ज़ुबैर का जन्म 29 अगस्त 2001 को हुआ था।

4. जन्नत ज़ुबैर रहमानी का बॉयफ्रेंड कौन है?

जन्नत ज़ुबैर वर्तमान में किसी को डेट नहीं कर रही है वो अभी सिंगल है।

इस लेख में हमने जन्नत ज़ुबैर रहमानी के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी है उम्मीद है जन्नत ज़ुबैर से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट से सम्बन्धी अगर आपके पास कोई जानकारी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। आपकी अपनी हिंदी बायोग्राफी वेबसाइट तक पहुँचने के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़े