Sargun Mehta Biography in Hindi | सरगुन मेहता का जीवन परिचय

You are currently viewing Sargun Mehta Biography in Hindi | सरगुन मेहता का जीवन परिचय

सरगुन मेहता की जीवनी, विकी, बायो, आयु, लम्बाई, पति, परिवार, बॉयफ्रेंड ( Sargun Mehta Wiki, Bio, Age, Height, Husband, Family, Boyfriend )

इस लेख में हम बहुत ही सुन्दर पंजाबी व बॉलीवुड अभिनेत्री सरगुन मेहता के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे। वो अभिनेत्री होने के साथ साथ एक अच्छी नृतक, मॉडल और निर्माता भी है. अपने हुनर से लाखों भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत चुकी है उनके विभिन्न सोशल मीडिया पर बड़ी मात्रा में प्रशंसक है.

सरगुन मेहता को तीन बार पीटीसी पंजाबी फिल्मफेयर अवार्ड और दो बार फिल्मफेयर अवार्ड पंजाबी से सम्मानित किया जा चूका है। वो कई टीवी धारावाहिक में अभिनय कर चुकी है इनके अलावा उन्होंने कई कॉमेडी शो में भी काम किया। सरगुन के जीवन से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

सरगुन मेहता का बायोडाटा ( Sargun Mehta Biodata in Hindi )

पूरा नाम ( Full Name )सरगुन मेहता दुबे
निक नाम ( Nick Name )जिया
आयु ( Age )33 वर्ष (2022)
व्यवसाय ( Profession )अभिनेत्री, मॉडल, डांसर
प्रसिद्धि ( Famous For )एक्टिंग
जन्म दिनांक ( DOB )6 सितम्बर 1988
जन्म स्थान ( Birth Place )चंडीगढ़, पंजाब
गृह नगर ( Home town )चंडीगढ़, पंजाब
वर्तमान निवास ( Current Place )मुंबई, महाराष्ट्र
धर्म ( Religion )हिन्दू धर्म 
जाति ( Caste )ज्ञात नहीं
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय
विद्यालय ( School )सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल, चंडीगढ़
कार्मेल कान्वेंट स्कूल, चंडीगढ़
महाविद्यालय ( college )किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
शिक्षा ( Education )स्नातक
राशि ( Zodiac sign )मिथुन

सरगुन मेहता का एक्टिंग करियर

सरगुन मेहता का जन्म 6 सितम्बर 1988 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। उन्होंने अपनी 10वी तक की पढाई Sacred Heart Convent School चंडीगढ़ से पूरी की। उसके बाद उन्होंने Carmel Convent School चंडीगढ़ से 12वी तक की पढाई पूरी की।

सरगुन ने किरोड़ी मल कॉलेज दिल्ली से B.Com (Hon) की है। सरगुन को एक्टिंग का बहुत शौख था इसलिए वो अपने कॉलेज में होने वाले ड्रामा कम्पटीशन में भाग लिया करती थी।

अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद सरगुन ने 12/24 करोल बाग़ के लिए ऑडिशन दिया और इनको चुन लिया गया। यह उनका टीवी पर पहला सीरियल था, इस सीरियल से उनको ज्यादा पहचान तो नहीं मिली लेकिन इससे उनको और भी कई सीरियल में काम करने का ऑफर मिलने लगा।

सरगुन को इसके बाद फुलवा और बालिका वधु सीरियल में काम करने का मौका मिला और इन्ही से उनको पहचान मिली। लोगो ने इनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया। इसके बाद उन्होंने क्राइम पेट्रोल, जमाई राजा और रिश्तो का मेला जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में काम किया।

टीवी सीरियल के आलावा ये बहुत सी पंजाबी फिल्मो में भी काम कर चुकी है जैसे 2015 में अंग्रेज, 2016 में लव पंजाब, 2017 में जिंदुआ, 2018 में किस्मत और भी कई फिल्मो में काम कर चुकी है।

सरगुन मेहता कई टीवी विज्ञापन में भी काम कर चुकी है और ये कॉमेडी सर्कस के अजूबे में कपिल शर्मा के साथ में भी नज़र आई। ये नचबलिये 5, नचबलिये श्रीमान vs श्रीमती, नचबलिये 6 और नचबलिये 7 जैसे प्रसिद्द रियलिटी शो में भाग ले चुकी है।

आज के समय में सरगुन के पास हमेशा कोई न कोई प्रोजेक्ट रहता ही है, वो अपनी काबिलियत के दम पर आज एक अच्छे मुकाम पर पहुच चुकी है। 2020 में हार्डी संधू के साथ उनका गाना “तितलियाँ” बहुत ही लोकप्रिय हुआ।

सरगुन मेहता का परिवार

सरगुन मेहता का जन्म पंजाब में एक हिन्दू परिवार में हुआ, उनके पापा का नाम हरीश मेहता है। सरगुन की माता जी का नाम आराधना मेहता है। उनके एक भाई भी है जिनका नाम पुलकित मेहता है वो एक व्यवसायी है।

पिता (Father)हरीश मेहता
माता (Mother)आराधना मेहता
भाई (Brother)पुलकित मेहता
बहन (Sister)कोई नहीं

सरगुन और रवि दुबे की शादी

सरगुन मेहता ने 7 दिसंबर 2013 को टीवी होस्ट रवि दुबे से शादी कर ली। सरगुन और रवि की मुलाकात पहली बार सरगुन के पहले टीवी सीरियल ’12/24 करोल बाग़ ‘ के दौरान हुई थी। इस सीरियल में दोनों ने एक साथ काम किया था।

Physical Appearance

लम्बाईसेंटीमीटर में- 167
मीटर में- 1.67
इंच में- 5’6″
वज़नकिलो में- 54
पाउंड में- 119
बालो का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

सरगुन मेहता के पसंदीदा

पसंदीदा अभिनेताशाहरुख खान
पसंदीदा अभिनेत्रीरानी मुखर्जी
पसंदीदा गायकअरिजीत सिंह
बी पराक
पसंदीदा व्यंजन बटर चिकन
हॉबीनाचना, घूमना

सरगुन मेहता की कमाई, सम्पति

शरगुन मेहता एक महीने 40 से 50 लाख रूपए कमाती है। इनके पास कई बड़ी बड़ी गाड़िया भी है। वो बताती है कि शाहरुख खान के घर के पास में अपना खुद का एक घर लेना चाहती है।

सरगुन मेहता से जुड़े फैक्ट

  • सरगुन मेहता का जन्म चंडीगढ़ पंजाब में हुआ था
  • सरगुन का पहला टीवी सीरियल 12/24 करोल बाग था
  • सरगुन को नाचने का बहुत शौख है , वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डांस के वीडियो डालती रहती है
  • सरगुन को रवि दुबे ने नचबलिये ५ में शादी के लिए प्रोपोज़ किया था
  • सरगुन मेहता ने कॉमर्स से ग्रेजुएशन कर राखी है
  • सरगुन पंजाबी फिल्मो में कई अवार्ड्स जीत चुकी है
  • उनका तितलियाँ गाना यूट्यूब पर बहुत वायरल हुआ जिसको 295 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके है

सरगुन के सोशल मीडिया अकाउंट

इंस्टाग्राम अकाउंटविजिट करे
फेसबुक अकाउंटविजिट करे
ट्विटर अकाउंटविजिट करे
यूट्यूब चैनलविजिट करे

सरगुन मेहता के बारे में अधिक पूछे जाने वाले सवाल

1. सरगुन मेहता के पति का नाम क्या है?

सरगुन मेहता के पति का नाम रवि दुबे है जो कि एक अभिनेता है. उन्होंने 2013 में रवि दुबे से शादी की थी.

2. सरगुन मेहता कहाँ रहती है?

वर्तमान में सरगुन मेहता मुंबई, महाराष्ट्र में रहती है.

3. सरगुन मेहता का जन्म दिन कब आता है?

सरगुन मेहता का जन्म 6 सितम्बर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था.

इस लेख में हमने सरगुन मेहता के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी है उम्मीद है सरगुन से जुड़ी ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस पोस्ट से सम्बन्धी अगर आपके पास कोई जानकारी है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते है। आपकी अपनी हिंदी बायोग्राफी वेबसाइट तक पहुँचने के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़े