Diler Kharakiya Biography in Hindi | दिलेर खरकिया का जीवन परिचय

You are currently viewing Diler Kharakiya Biography in  Hindi | दिलेर खरकिया का जीवन परिचय
Diler Kharkiya

इस पोस्ट में हम हरियाणवी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार दिलेर खरकिया की बायोग्राफी के बारे में जानकारी बताएँगे | दिलेर खरकिया एक हरियाणवी एक्टर , मॉडल और डांसर है| वो 9 साल की उम्र से ही संगीत से जुड़े हुए है | दिलेर हरियाणवी गानो में एक्टिंग भी करते है और सिंगिंग भी करते है | उनके पिता राजेंद्र सिंह खरकिया हरियाणा के मशहूर रागिणी कलाकार है | दिलेर को गाने का टैलेंट विरासत में मिला |

हम आपको Diler Kharakiya Biography in Hindi, Wiki, Age, Height, Girlfriend and Family के बारे में सारी जानकारी देंगे और साथ ही दिलेर के जीवन से जुड़े कुछ फैक्ट भी बताएँगे |

Diler Kharakiya Wiki / Bio

Full NameDiler Singh Kharakiya
Nick NameDiler
Age23 years ( in 2021 )
ProfessionSinger, Artist
Famous forHaryanvi music video

दिलेर खरकिया का करियर

diler kharakiya

दिलेर खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को मशहूर रागिणी कलाकार राजेंद्र खरकिया के यहाँ खरक, भिवानी , हरियाणा में हुआ था | उन्होंने अपनी स्कूली पढाई खरक से ही एक गवर्नमेंट स्कूल से पूरी की | दिलेर बचपन से ही अपने पिता के साथ उनके कार्यकर्मो में जाया करते थे|

दिलेर अपने पिता के जैसे ही रागिनी गायक बनना चाहते थे वो अपने पिता जी के साथ जाने के लिए कभी कभी स्कूल से भी छुट्टी ले लेते थे | दिलेर के पिता ने उनको रागिनी सिखाई | 9 साल की उम्र में दिलेर ने रागिनी कार्यक्रम में भाग लिया और इस प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ |

दिलेर की पढाई में कम रूचि थी इसलिए उन्होंने इसी लाइन में अपना करियर बनाने का सोचा | उन्होंने रागनिया गाना शुरू कर दिया और बहुत ही कम समय में वो फेमस रागिनी कलाकार बन गए |

इसके बाद दिलेर ने 2018 में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और उन्होंने ने बहुत से हिट गाने गए | उन्होंने लिलो चमन 3, बन्ना, विश , 52 गज का दमन , मोटो , जूती काली , लिलो चमन 2, नेरो सलवार , यार जान जैसे और भी सुपर हिट सांग दिए |

दिलेर अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता को देते है और उनको ही वो अपना गुरु मानते है | कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने पिता की सलाह जरूर लेते है | दिलेर ने अपने भाइयो के साथ मिलकर खुद की म्यूजिक कंपनी शुरू की जिसका नाम ‘ दिल म्यूजिक’ है |

Diler Kharakiya Personal Information

जन्म दिनांक ( DOB )8 अगस्त 1997
जन्म स्थान ( Birth Place )भिवानी , हरियाणा
गृह नगर ( Home town )भिवानी , हरियाणा
वर्तमान निवास ( Current Place )भिवानी , हरियाणा
धर्म ( Religion )हिन्दू
जाति ( Caste )राजपूत
राष्ट्रीयता ( Nationality )भारतीय
विद्यालय ( School )गवर्नमेंट स्कूल, खरक
महाविद्यालय ( college )मौजूद नहीं
शिक्षा ( Education )ग्रेजुएशन
राशि ( Zodiac sign ) मीन राशि
Net worth1 करोड़

Diler Kharkiya family

दिलेर खरकिया का परिवार खरक हरियाणा में ही रहता है | उनके परिवार में उनके माता पिता के आलावा उनके एक भाई भी है जो दिलेर से बड़े है | दिलेर के पिता जी का नाम राजेंद्र सिंह खरकिया है और माँ का नाम शशि खरकिया है | उनके भाई का नाम कहर सिंह खरकिया है | दिलेर की कोई बहन नहीं है लेकिन वो सिंगर रेणुका पंवार को अपनी बहन मानते है |

diler kharakiya

Diler Kharakiya Girlfriend

दिलेर सिंह खरकिया की अभी शादी नहीं हुई है और किसी के साथ रिलेशन में नहीं है | अपवाहों की बात करे तो लोग अंजलि राघव को उनकी गर्लफ्रेंड बताते है लेकिन दिलेर का कहना है की वो सिर्फ अच्छे दोस्त है | दिलेर और अंजलि कई म्यूजिक वीडियो में एक साथ काम कर चुके है और लोग उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते है |

diler kharakiya

Physical Stats

Height ( लम्बाई )मीटर में- 1.76
सेंटीमीटर में- 176
इंच में- 5’8″
Weight ( वज़न )किलो में- 68
पाउंड में- 150
hair color ( बालो का रंग )काला
eye color ( आँखों का रंग )काला

दिलेर खरकिया से जुड़े तथ्य

  • दिलेर खरकिया हमेशा अपने गले में सोने की चैन पहनते है |
  • दिलेर को पालतू जानवर से अधिक लगाव है और वो उनके साथ समय भी बिताते है |
  • दिलेर के इंस्टग्राम अकाउंट पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर है , वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते है |
  • दिलेर सिंह बुलेट और गुड़सवारी के भी शौकीन है |
  • बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा दिलेर के पसंदीदा एक्टर है |
  • दिलेर अपनी फिटनेस पर अधिक ध्यान देते है , वो जिम भी जाते है |

दिलेर खरकिया के सोशल मीडिया अकाउंट

इंस्टाग्रामविजिट करे
फेसबुकविजिट करे
यूट्यूबविजिट करे

अंतिम शब्द

इस पोस्ट में हमने आपको Diler Kharakiya Biography in Hindi | दिलेर खरकिया का जीवन परिचय से जुडी सारी जानकारी विस्तार से दी | आशा करते है कि दिलेर सिंह खरकिया से जुडी ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी |

See More